फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers reached the spot to investigate the corporation's garbage dump issue.

Saharanpur News: निगम के कूड़ाघर प्रकरण में जांच करने मौके पर पहुंचे अधिकारी

Sat, 25 May 2024 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Officers reached the spot to investigate the corporation's garbage dump issue.

विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम के चर्चित कूड़ाघर प्रकरण में शासन के आदेश पर चल रही जांच के क्रम में जांच अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शुक्रवार को वार्ड आठ में मौके पर पहुंचे। वह नगर निगम के निर्माण विभाग के तत्कालीन सहायक अभियंता एवं अन्य अधिकारियों को साथ लेकर पहुंचे थे। मौके पर कोई कूड़ाघर नहीं मिला। करीब एक घंटे की जांच के बाद वह लौट आए।
नगर निगम ने सितंबर 2023 में वार्ड आठ के गांव ज्ञानागढ़ में कूड़ाघर बनाने के लिए ठेकेदार को लाखों रुपये का भुगतान किया था। अमर उजाला ने पड़ताल की तो मौके पर कोई कूड़ाघर नहीं मिला। बिना कूड़ाघर बने भुगतान कर दिया गया था। अमर उजाला ने इस प्रकरण को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। समाचार प्रकाशित होने के कुछ ही घंटे बाद निगम ने ठेकेदार से रिकवरी कर ली थी। इसके बाद तत्कालीन नगरायुक्त के निर्देश पर ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर कराई गई थी, साथ ही मामले में लापरवाह अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के लिए नगरायुक्त ने शासन को लिखा था।
विज्ञापन

शासन ने मामले में जांच के आदेश जिला प्रशासन कोे दिए थे। जांच अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को बनाया गया है। उन्होंने निर्माण विभाग से कुछ दस्तावेज भी इस संबंध में प्राप्त किए हैं। इसी क्रम में वह शुक्रवार को नगर निगम के निर्माण विभाग के मौजूदा अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, तत्कालीन सहायक अभियंता दानिश नकवी सहित कई अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने वार्ड आठ में बने अन्य कूड़ाघरों को भी देखा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि जांच चल रही है। इसी सिलसिले में वह संबंधित अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed