फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers ran on complaint from DM, case turned out to be fake

डीएम से शिकायत पर दौड़े अधिकारी, फर्जी निकला मामला

Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Officers ran on complaint from DM, case turned out to be fake
सहारनपुर। डीएम से हुई शिकायत के बाद कई प्रशासनिक अधिकारियों को एक्टिव होना पड़ा, जिसके बाद चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को दौड़ना पड़ा। मगर जब टीम जांच करने मौके पर पहुंची तो शिकायत फर्जी पाई गई।
विज्ञापन

इंदिरा चौक निवासी एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले डीएम अखिलेश सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में एक डॉक्टर द्वारा लोगों को नशे के इंजेक्शन देने सहित अन्य आरोप लगाए गए थे। डीएम ने एसडीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच को कहा। इसके बाद चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी इंदिरा चौक पहुंचे। वहां डॉक्टर के नाम का कोई बोर्ड नहीं मिला। पूछने पर स्थानीय लोगों ने बताया कि एक दुकान है, जिसका शटर लंबे समय से बंद है। शटर खुलवाकर देखा जहां ना डॉक्टर था और ना ही कोई मरीज। दवा लिखे पुराने पर्चे मिले हैं, जो रद्दी में पड़े हुए थे। स्थानीय लोगों ने टीम को बताया कि कभी एक अप्रशिक्षित डॉक्टर यहां बैठता था, जो दवा देता था। यह भी पता चला है कि जिस व्यक्ति ने शिकायत की है। उसका डॉक्टर के साथ विवाद था। जिसकी वजह से वह लगातार डॉक्टर की शिकायत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed