फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Officers of Transport Department engaged in acquisition of vehicles

Saharanpur News: वाहनों के अधिग्रहण में जुटे परिवहन विभाग के अफसर

Fri, 14 Apr 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 14 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Officers of Transport Department engaged in acquisition of vehicles
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी 450 वाहनों का अधिग्रहण करेंगे। इसको लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जाएंगे, ताकि समय से वाहनों का अधिग्रहण किया जा सके। चुनाव से दो दिन पूर्व निर्धारित स्थानों पर अधिग्रहित वाहनों को खड़ा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


राजनीतिक पार्टियों की तरह सरकारी मशीनरी भी चुनाव कराने में जुटी हुई हैं। जनपद में निकाय चुनाव का मतदान चार मई और मतगणना 13 मई को होगी। चुनावी कार्य में लगे अधिकारियों के लिए वाहनों की व्यवस्था के लिए आरटीओ को जिम्मेदारी दी गई। चुनाव के लिए 200 बड़े और 250 छोटे वाहनों को लगाया जाएगा। स्कूली बसों को अधिग्रहित किया जाएगा। वाहन में डीजल भरवाने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति अधिकारी को दी गई। जिन वाहनों को अधिग्रहित किया जाना है। वाहन स्वामियों को वाहनों के अधिग्रहण के संबंध में नोटिस के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि निकाय चुनाव में छोटे-बड़े करीब 450 वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही वाहन स्वामियों को नोटिस भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed