{"_id":"621e62cc8df7930300349f69","slug":"offering-pumpkin-and-jaggery-bhel-to-lord-bholenath-saharanpur-news-mrt578865319","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसी में भगवान भोलेनाथ को किया कद्दू और गुड की भेली का प्रसाद अर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसी में भगवान भोलेनाथ को किया कद्दू और गुड की भेली का प्रसाद अर्पण
विज्ञापन
गंगोह के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्वालु
- फोटो : SAHARANPUR
बरसी में भगवान भोलेनाथ को किया कद्दू और गुड़ की भेली का प्रसाद अर्पण
सहारनपुर। महाशिवरात्रि के मेले पर बरसी में भोले के जयकारों के साथ दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। नवविवाहिता जोड़ों न बेलपत्र, कद्दू और गुड़ की भेली का प्रसाद अर्पण किया।
तीतरो के बरसी स्थित मंदिर में जल चढ़ाने के लिए सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई थी। सपा प्रत्याशी रहे चौ. इंद्रसेन ने भी परिवार सहित जलाभिषेक किया। इस दौरान सीडीओ विजय कुमार, डीपीआरओ आलोक शर्मा, आयकर अधिकारी एसएस राणा, राजीव ठाकुर ने भी पहुंच कर मेले की व्यवस्था परखी और जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते कई घंटे लोगों को गंगोह-नानौता मार्ग और बरसी गांव में जाम से जूझना पड़ा। गागलहेड़ी, नकुड़, बेहट, साढ़ौली कदीम, मिर्जापुर क्षेत्रों में के शिवालयों में भी दिन भर बोल बम के जयघोष के बीच जलाभिषेक होता रहा। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
नानौता के मोहल्ला सरावज्ञान सिद्धपीठ हनुमान मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिर, श्रीकृष्ण लीला चौक स्थित दुर्गा मंदिर, अस्पताल स्थित शिव मंदिर, राम दरबार मंदिर, सनातन धर्म सत्संग भवन स्थित शिव मंदिर, गंगोह रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, संजय चौक स्थित सनातन धर्मशाला स्थित शिव मंदिर, चीनी मिल कालोनी स्थित शिव मंदिर सहित क्षेत्र के ग्राम खुड़ाना, फतेहपुर, तिलफरा ऐनाबाद, भोजपुर, भारी, भाबसी, कुआं खेड़ा, टिकरौल, लंढोरा आदि गांवों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करते हुए मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
गंगोह के गुड़ छप्पर स्थित शिव मंदिर में शाम तक श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचते रहे। दर्शनों के लिए व्यवस्थापकों ने बैरिकेडिंग का इंतजाम कर रखा था। सज्जन वाला शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। रामबाग, महादेव कुटी, शिव चौक, बड़ा शिवालय, अस्थल मंदिर, मंडीश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। पुरुषार्थी धर्मशाला शिव मंदिर में पंडित शंभू प्रसाद ने विशेष पूजा कराई।

नानौता के शिवालय में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : SAHARANPUR

बरसी गांव में जाम में फंसे लोग- फोटो : SAHARANPUR

महाभारतकालीन बरसी शिव मंदिर में लाइन में लगे श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR