फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Offered syrup to passersby on Nirjala Ekadashi

निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया शरबत

Mon, 21 Jun 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Offered syrup to passersby on Nirjala Ekadashi
नानौता में छबील लगा कर शरबत पिलाते श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना/गागलहेड़ी/नागल/गंगोह (सहारनपुर)। जिले में निर्जला एकादशी के मौके पर श्रद्धालुओं ने स्टाल लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया।
विज्ञापन

चिलकाना के सुलतानपुर में श्री सत्संग मंडल द्वारा ठंडे तथा मीठे जल का वितरण किया गया। बाजार वाले शिव मंदिर में सत्संग मंडल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर में शीतल जल का वितरण किया। कार्यक्रम में शिवनंदन शर्मा, अरविंद कुमार, आशु सैनी, देवेंद्र शर्मा, निशांक जैन, गौरव गुप्ता, बालकृष्ण शर्मा आदि का सहयोग रहा। इसके अलावा चिलकाना, पटनी, अहाड़ी, दौलतपुर, धौलाहेड़ी आदि में भी निर्जला एकादशी पर शीतल जल का वितरण किया गया।
गागलहेड़ी में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मिट्टी का घड़ा, पंखा व फल-सब्जियां दान की। इसके साथ ही कस्बे में अग्रसेन चौक पर ग्रामीणों ने छबील लगाकर राहगीरों को शरबत वितरित किया। निशांत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शुभम गुप्ता, आशु धीमान, अंकित शर्मा रहे। नागल में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन कार्यकर्ताओं ने कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ के बाद छबील लगाकर राहगीरों को शरबत भी पिलाया। पंडित शिवकुमार, महेंद्र पाल त्यागी, वस्तराज स्वाधीन, दीपक मलिक, राकेश सहल, रजनी राणा, रेखा, प्रवीण, तानिया, प्रवेश, सुमित, सुधीर त्यागी, विनोद कुमार, नवनीत रहे। नानौता के दिल्ली रोड पर स्थित सिद्धपीठ श्री शनिधाम मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर छबील लगाकर श्रद्धालुओं द्वारा ठंडा शरबत पिलाया गया। श्री शनिधाम मंदिर के व्यवस्थापक व संस्थापक सदस्य डॉ. रामकुमार पुंडीर, भूपेंद्र राणा, सोनू राणा, अरुण कुमार, प्रिंस कश्यप रहे।
विज्ञापन

गंगोह के राम बाग चौक पर अनमोल ललित, कार्तिक शर्मा, लक्की सैनी, अमन रोहिला व अनेक संस्थाओं ने शरबत के कई जगह स्टाल लगाए। बड़गांव में मोरा पुलिस चौकी पर राहगीरों को शीतल जल पिलाया गया। अभिषेक राणा, प्रशांत राणा आदि रहे।

नागल में यज्ञ के बाद आरती करते श्रद्वालु

नागल में यज्ञ के बाद आरती करते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में छबील लगा शरबत पिलाते श्रद्वालु

गागलहेड़ी में छबील लगा शरबत पिलाते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

सुलतानपुर में शीतल जल पिलाते श्रद्धाल

सुलतानपुर में शीतल जल पिलाते श्रद्धाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed