फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Objection on many points including the expenditure of Rs 30 lakh diesel on Jan Manch

Saharanpur News: जनमंच के 30 लाख डीजल खर्च सहित कई बिंदुओं पर आपत्ति

Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Objection on many points including the expenditure of Rs 30 lakh diesel on Jan Manch
सहारनपुर। नगर निगम बोर्ड की बैठक 28 दिसंबर को होगी, जिसमें 758 करोड़ रुपये से अधिक का बजट पेश किया जाएगा। बजट के कई बिंदुओं पर पार्षदों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें जनमंच के जनरेटर के लिए 30 लाख रुपये का वार्षिक अनुमानित व्यय ज्यादा चर्चाओं में है, क्योंकि पूर्व के वर्षों में यह शून्य रहा है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि बोर्ड बैठक में पेश किए जाने वाले बजट में जनमंच के जनरेटर का वार्षिक डीजल खर्च 30 लाख रुपये रखा गया है, जबकि जनमंच को जो भी व्यक्ति किराए पर लेता है वह किराए के साथ डीजल का खर्च अलग से देता है। एक बार के कार्यक्रम में अधिकतम 15 से 20 हजार रुपये का डीजल खर्च होता है।
विज्ञापन

ऐसे में 30 लाख रुपये डीजल के लिए निर्धारित करना समझ से परे है, जबकि वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 में यह शून्य था। मंसूर का यह भी कहना है कि नगर निगम का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन आय बढ़ाने पर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना आदि से आय 15 लाख रुपये दर्शाई गई है, जबकि नगर निगम के पास प्रवर्तन दल है। इसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त फौजी और कर्नल तक हैं। जितनी सालाना आय दर्शाई गई है उससे अधिक तो मासिक वेतन निकलता है। उन्होंने जलकल के खर्च पर भी सवाल उठाते हुए पूछा है कि निगम के नलकूपों को चलाने के लिए सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए थे।

जिन पर लाखों रुपया खर्च हुआ था, लेकिन वह आज तक नहीं चले हैं। नगर निगम परिसर में पुराने भवन पर करीब 25 लाख का सोलर पैनल लगा है, जो आज तक नहीं चला है, जबकि नगर निगम का विद्युत खर्च लगातार बढ़ रहा है। मंसूर ने बताया कि वह कार्यकारिणी समिति की बैठक में भी अपनी आपत्ति जता चुके हैं। लिखित में दे चुके हैं। 28 दिसंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में भी अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed