फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Obesity invites high blood pressure, arthritis and diabetes

उच्च रक्तचाप, गठिया और मधुमेह को न्योता देता है मोटापा

Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Obesity invites high blood pressure, arthritis and diabetes
सहारनपुर। यदि किसी पुरुष की कमर 40 इंच और महिला की 35 से अधिक है तो यह स्थिति मोटापे का संकेत है। मोटापा उच्च रक्तचाप, गठिया और मधुमेह जैसी बीमारियां को न्योता देता है। ऐसे में खानपान और दिनचर्या में सुधार लाकर तथा व्यायाम और योग अपनाकर मोटापा और उससे जुड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना काल में कामकाजी लोग और विद्यार्थियों के साथ ही घरेलू महिलाएं भी ज्यादा बाहर नहीं निकल सकी हैं। ऐसे में मोटापा बढ़ने की समस्या सामने आई है। मोटापा कम करने के लिए लोगों में साइकिलिंग को लेकर रुझान बढ़ा है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि मोटापा तेजी से बढ़ने वाली समस्या है, जो कई बीमारियों की वजह बनता है। उनकी सलाह है कि मोटापे से बचने के लिए लोग अपने खानपान के साथ ही दिनचर्या में बदलाव लाएं, साथ ही फास्ट फूड और पैकिंग की चीजें खाने से बचें। फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि मोटापा उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गठिया जैसी बीमारियों को न्योता देता है। मोटापे से बचने के लिए अधिक से अधिक सलाद, फल, हरी सब्जियां और अंकुरित अनाज खाना चाहिए। उनकी सलाह है कि मोटापे से बचने के लिए प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा व्यायाम करना चाहिए।
विज्ञापन

मोटापे के कारण
- व्यायाम नहीं करना और स्थिर जीवन-यापन।
- अधिक चर्बीयुक्त आहार और तली हुई चीजों का सेवन करना।
- भूख से अधिक भोजन करना।
- शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर भी शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।
- दिन में खाना खाने के बाद सोने की आदत।
- आनुवंशिक।
मोटापे के लक्षण
- बार-बार सांस फूलने की समस्या का होना।
- अचानक से बार-बार पसीना आना।
- अधिक खर्राटे लेना।
- शारीरिक गतिविधि के साथ सामंजस्य करने में अचानक असमर्थता होना।
- बहुत थकान महसूस करना।
- पीठ और जोड़ों में दर्द की शिकायत।
- जरूरत से ज्यादा या कम नींद आना।
मोटापे से होने वाली बीमारियां
मोटापे के कारण डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, अवसाद, जोड़ों का दर्द, स्लीप एपनिया और श्वसन समस्याएं, अस्थमा और फेफड़ों की समस्याएं आदि हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed