फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Oath of discharge of obligation towards the nation on Constitution Day

संविधान दिवस पर ली राष्ट्र के प्रति दायित्व निवर्हन की शपथ

Thu, 26 Nov 2020 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Oath of discharge of obligation towards the nation on Constitution Day
गंगोह के शोभर त में संविधान के प्रति शपथ लेते लोग - फोटो : SAHARANPUR
संविधान दिवस पर ली राष्ट्र के प्रति दायित्व निवर्हन की शपथ
विज्ञापन

नागल/छुटमलपुर/बेहट/नानौता/ गंगोह। कोटा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम संविधान की शपथ ली गई, तत्पश्चात राजनीति विज्ञान प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने संविधान की महत्ता से अवगत कराया।
प्राचार्य डा अंजू सिंह ने छात्राओं को सद्भाव पर आधारित टिकट वितरित किए। ताकि दंगों के कारण पीड़ित लोगों की सहायतार्थ धनराशि एकत्रित की जा सके। छुटमलपुर के मुजफ्फराबाद ब्लाक मुख्यालय पर एडीओ समाज कल्याण चमन सिंह राणा ने संविधान दिवस पर कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री दानिश सिद्दकी, जय सिंह, बिजेंद्र सिंह, अनिल गोयल, जितेंद्र कुमार, हाजी इशरत अली, मुकेश त्यागी, हसन फ़राज, जयपाल सिंह, जय विन्दर आदि रहे।बेहट में डॉ. भीमराव अंबेडकर सोसायटी द्वारा गांव कस्बागढ़ में संविधान दिवस मनाया गया। संविधान बचाओ, राष्ट्र बचाओ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। मदनपाल सिंह, सतकुमार, तेजपाल सिंह, राहुल कुमार, राजेश कुमार, ब्रजेश कुमार, अमित कुमार, संगीता, अजित सिंह, धर्म सिंह, प्रविंद्र कुमार रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान चाणूराम एवं संचालन सोमपाल सिंह ने किया।नानौता के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में भी संविधान के प्रति शपथ ली गई। प्रधानाचार्य मौ अहमद खान, मुमताज खान, अंकुर चौधरी, विश्वजीत सिंह, मौ आरिफ, हेमंत सक्सैना, ममता पुंडीर, अवनीश कुमार, शाहिना परमार, सौरभ पुंडीर, गौरव भार्गव आदि रहे।
विज्ञापन

गंगोह जगन्नाथ सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नामदेव पब्लिक स्कूल, हिन्दू राष्ट्रीय इंटर कालेज, शोभित विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर शपथ ली गई। प्रधानाचार्य नन्द किशोर शर्मा, रजनी राजपूत, पंकज राजपूत, अरविंद शर्मा, मनोज कौशिक, गरिमा शर्मा ने भारत के संविधान की जानकारी बच्चों के साथ साझा की। शोभित में गोष्ठी का संचालन अस्सिटेंट प्रो गौरव त्यागी ने किया। शुभारंभ डीन डा. प्राीतम सिंह पंवार एवं कुलसचिव डा महीपाल सिंह ने किया। डॉ. कुलदीप सिंह अस्सिटेंट प्रोफेसर डी.ए.वी. कॉलेज मुजफ्फरनगर, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एमएम फिरोज ने भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed