फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nutrition distributed to malnourished children and women

कुपोषित बच्चों और महिलाओं को पुष्टाहार बांटा

Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nutrition distributed to malnourished children and women
सहारनपुर। शहर के वार्ड 43 में कुपोषित बच्चों और महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण किया। स्थानीय पार्षद मंसूर बदर की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सात माह, तीन वर्ष, छह वर्ष, गर्भवती, धात्री, अति कुपोषित बच्चों और महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण किया।
विज्ञापन

पुष्टाहार में चने की दाल, दलिया, रिफांइड आदि वितरित किया। मंसूर बदर ने कहा कि सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का उद्देश्य लोगों को भूखे नहीं रहने देने के साथ ही उनका कुपोषण दूर कर राष्ट्र को मजबूत बनाना है। पात्र लोगों को आगे आकर योजना का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पात्र व्यक्तियों को ही लाभान्वित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं और अपात्र व्यक्ति लाभ ना ले पाए। इसमें आंगनबाड़ी शबीना, सुरेखा, फरजाना, लक्ष्मी, रिहाना, संदीपा, अल्पना, दीपा, सोनू जैदी, बहार जुबैरी, बिलाल अंसारी, महबूब, इमरान मंत्री, तंजीम बक्शी, हाजी रियाज, फरीद अब्बास, नेता असलूब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed