{"_id":"65ff542feaaa9469a8058986","slug":"number-of-tb-patients-increased-year-after-year-960-deaths-in-three-years-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-120723-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: साल दर साल बढ़ा टीबी मरीजों का आंकड़ा, तीन साल में 960 मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: साल दर साल बढ़ा टीबी मरीजों का आंकड़ा, तीन साल में 960 मौत
Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में टीबी मरीजों का आंकड़ा साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। तीन साल के अंदर टीबी से 960 लोगों की मौत हो गई है, जो चिंता की बात है। बढ़ते मौत के आंकड़ों को नहीं रोका गया तो स्थिति भयावह हो सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को और अधिक प्रयास कर मौत का आंकड़ा रोकना होगा।
रविवार यानी आज विश्व टीबी दिवस है। जिला क्षय रोग विभाग के अनुसार, जिले में 2021 में टीबी मरीजों की संख्या 9497 थी, वहीं वर्ष 2022 में इन रोगियों की संख्या बढ़कर 11,700 तक रही। वर्ष 2023 में टीबी मरीजों का आंकड़ा बढ़ा और 12,694 मरीज मिले थे। इस साल अब तक 2482 मरीज मिल चुके हैं। इस प्रकार जिले में 6,999 टीबी मरीज सक्रिय हैं, जिनका इलाज चल रहा।
मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह यह भी मानी जा रही है कि लोग बीमारी के प्रति सचेत हुए हैं।
-- -- --
-- एक नजर में टीबी आंकड़े
वर्ष मिले टीबी मरीज ठीक हुए एमडीआर मौत
2021 9497 6819 24 239
2022 11,700 6034 331 341
2023 12,694 7282 232 380
2024 2482-- 53 10
(नोट : यह आंकड़े जिला क्षय रोग विभाग के हैं। इनमें वर्ष 2024 का आंकड़ा 23 मार्च तक का है)
-- -- --
टीबी के लक्षण
- तीन सप्ताह या अधिक समय से खांसी
- वजन कम होना, भूख में कमी आना
- बुखार विशेषत: रात के समय
-- -- -
बचाव के तरीके
- मास्क पहनें या हर बार खांसने और छींकने से पहले मुंह को ढकें
- मरीज किसी एक प्लास्टिक बैग में थूकें और उसमें फिनाइल डालकर अच्छी तरह डस्टबिन में डाल दें।
-- -- -- -
-- वर्जन
टीबी जानलेवा इलाज में लापरवाही बरतने से होती है। टीबी का समय से इलाज कराएं। समय-समय पर जांच भी कराते रहें।
डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
रविवार यानी आज विश्व टीबी दिवस है। जिला क्षय रोग विभाग के अनुसार, जिले में 2021 में टीबी मरीजों की संख्या 9497 थी, वहीं वर्ष 2022 में इन रोगियों की संख्या बढ़कर 11,700 तक रही। वर्ष 2023 में टीबी मरीजों का आंकड़ा बढ़ा और 12,694 मरीज मिले थे। इस साल अब तक 2482 मरीज मिल चुके हैं। इस प्रकार जिले में 6,999 टीबी मरीज सक्रिय हैं, जिनका इलाज चल रहा।
विज्ञापन
मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह यह भी मानी जा रही है कि लोग बीमारी के प्रति सचेत हुए हैं।
वर्ष मिले टीबी मरीज ठीक हुए एमडीआर मौत
2021 9497 6819 24 239
2022 11,700 6034 331 341
2023 12,694 7282 232 380
2024 2482