{"_id":"65429e2bcc04e8a1ef0e8fa4","slug":"number-of-emos-increased-in-the-emergency-department-of-the-medical-college-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-12406-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेडिकल काॅलेज के आपातकालीन विभाग में बढ़ाई ईएमओ की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेडिकल काॅलेज के आपातकालीन विभाग में बढ़ाई ईएमओ की संख्या
Thu, 02 Nov 2023 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती मरीज। संवाद
सरसावा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसरों) की संख्या बढ़ाई गई। इसके संबंध में प्राचार्या ने लिखित आदेश जारी करते हुए चिकित्सकों की तत्काल तैयारी के आदेश दिए हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में संचालित अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में अभी तक दो चिकित्सकों की ईएमओ के रूप में तैनाती थी। बढ़ती चिकित्सीय सुविधाओं के साथ ही मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी। इसके फलस्वरूप इमरजेंसी विभाग में भी बड़ी संख्या में मरीजों की आमद बढ़ गई। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि अभी तक इमरजेंसी विभाग में दो मेडिकल ऑफिसर तैनात थे परंतु मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए तत्काल प्रभाव से दो और मेडिकल ऑफिसर तैनात किए गए हैं।