फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now you will get post mortem and medico legal report in just one click

Saharanpur News: अब एक क्लिक पर मिलेगी पोस्टमार्टम व मेडिकोलीगल रिपोर्ट

Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now you will get post mortem and medico legal report in just one click
सहारनपुर। जिले में अब पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल की रिपोर्ट ऑनलाइन मिलेगी। इसके लिए संबंधित चिकित्सकों को मेडिलेपार सॉफ्टवेयर में अपनी व्यक्तिगत आईडी बनाई है। इससे रिपोर्ट में छेड़छाड़ और देरी से मिलने की शिकायत नहीं रहेगी। ऑनलाइन पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपलोड होना शुरू हो गई है।
विज्ञापन



देहरादून रोड पर पोस्टमार्टम हाउस है। यहां जिलेभर से सड़क हादसों और अन्य मामलों में मृत लोगों के शव लाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाती है। सरकारी अस्पतालों में घायलों का मेडिकल होता है। इन सभी की रिपोर्ट अभी तक हार्ड काॅपी में रिकार्ड रखा जाता है। इसमें अक्सर छेड़छाड़ की संभावना बनी रहती थी। अब शासन ने एकीकृत सॉफ्टवेयर मेडिलेपार (मेडिको-लीगल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट) तैयार किया है। शव के पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल की रिपोर्ट को सॉफ्टवेयर के पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

------
-- चिकित्सक के नंबर पर जाता है ओटीपी
मेडिलेपार सॉफ्टवेयर पर पोस्टमार्टम हाउस व जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे संबंधित चिकित्सक का आईडी पासवर्ड बनाया गया है। इसी से लॉगिन करने के बाद चिकित्सक फार्मासिस्ट व कंप्यूटर ऑपरेटर की मदद से प्रत्येक शव का पूरा विवरण भरते हैं। फॉरमेट को भरने के बाद फाइनल सबमिशन के लिए चिकित्सक के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाता है। ओटीपी के बाद ही फाइनल सबमिशन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- 17 मई से अब तक 26 पोस्टमार्टम रिपोर्ट हुईं ऑनलाइन
देहरादून रोड स्थित पोस्टमार्टम हाउस में 17 मई से इस सॉफ्टवेयर पर शव का विवरण भरने के साथ रिपोर्ट ऑनलाइन की जा रही है। अब तक 26 पोस्टमार्टम रिपोर्ट ऑनलाइन की गईं। इसके लिए चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया गया था।

-----
अब पोस्टमार्टम व मेडिकोलीगल रिपोर्ट ऑनलाइन मिलेगी।। मैनुअल व्यवस्था खत्म हो गई है। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से रिपोर्ट में छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। देरी से मिलने वाली शिकायत भी नहीं रहेगी।

-डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed