फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now vehicles will not run in the wrong direction on Circuit House Road

Saharanpur News: अब सर्किट हाउस रोड पर गलत दिशा से नहीं दौड़ेगे वाहन

Mon, 22 Jan 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Now vehicles will not run in the wrong direction on Circuit House Road
सहारनपुर के हसनपुर चौक पर यातायात पुलिस द्वारा लगाये गये बेरिकेटिंग
सहारनपुर। अब सर्किट हाउस रोड पर गलत दिशा से चालक वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे। पुलिस ने हसनपुर चुंगी के पास बेरिकेडिंग लगा दिए हैं, ताकि वाहन गलत दिशा से न निकल सकें और हादसा न हो।
विज्ञापन

सर्किट हाउस रोड पर गलत दिशा में दौड़ रहे वाहनों को लेकर अमर उजाला ने मुहिम चलाई। इस मुहिम में नगर विधायक राजीव गुंबर शामिल हुए और उन्होंने एक दिन पहले स्वयं हसनपुर चुंगी पर खड़े होकर लोगों से यातायात नियमों का पालन कराया था। साथ ही पुलिस कर्मियों को भी यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कहा था, ताकि लोग गलत दिशा से नहीं दौड़ सकें।
विज्ञापन

अमर उजाला की मुहिम का असर इतना हुआ कि रविवार को पुलिस ने हसनपुर चुंगी के पास बेरिकेडिंग कर दिए हैं। यानी अब हसनपुर से चालक वाहन को तारकोल वाली सड़क से ही गुजार सकेंगे। उन्हें सीमेंट वाली रोड से ही मानकमऊ की तरफ जाना होगा। यहीं नहीं पुलिस कर्मी लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक भी कर रहे हैं, ताकि हादसों को रोका जा सके। कई बार सर्किट हाउस रोड पर हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed