{"_id":"608eea578ebc3e729b55825c","slug":"now-three-projects-will-be-completed-in-gram-panchayats-saharanpur-news-mrt536754299","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में अब तीन प्रोजेक्ट होंगे पूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में अब तीन प्रोजेक्ट होंगे पूरे
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की वजह से ग्राम पंचायतों में रुके कार्य मतगणना पूरी होने के साथ ही शुरू किए जाएंगे। जिला पंचायत राज विभाग के तीन प्रोजेक्ट अधर में लटक गए थे, जिन्हें पहले 31 मार्च तक पूरा करना था। इनमें एक प्रोजेक्ट जल निगम के सहयोग से पूरा किया जाना है। अब मतगणना हो गई है तो इन परियोजनाओं को पूरा कराने के लिए पंचायत राज विभाग तैयारी में लग गया है।
प्रोजेक्ट नं. एक,
हर घर नल योजना
- इस योजना के प्रत्येक ग्राम पंचायत में हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाना है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम चरण में करीब 1400 नलकूप लगने हैं। जिसमें पंचायत चुनाव को लेकर सर्वे शुरू ही नहीं हो पाया था। पांच मई से सर्वे शुरू कर अब तीन माह में प्रथम चरण के कार्य को पूरा कराया जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
प्रोजेक्ट नं. दो,
सामुदायिक शौचालय निर्माण का 10 दिन में पूरा करना है लक्ष्य
सहारनपुर। जनपद की 887 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, जिनमें से करीब 70 प्रतिशत काम पूरा भी हो चुका है। बाकी कार्य अंतिम चरण में था, लेकिन पंचायत चुनाव की वजह से काम रुक गया। दस दिन में बाकी 30 प्रतिशत कार्य को पूरा करना है।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट नं. तीन,
जैविक खाद तैयार कराने पर रहेगा फोकस
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तृतीय चरण में कचरे से जैविक खाद्य बनाए जाने की योजना है। इसमें स्वरोजगार के लिए ग्रामीणों को भी जोड़ना है, लेकिन इस योजना पर जरा भी काम नहीं हो पाया है। हालांकि, ग्राम पंचायतों में कूड़ा एकत्र करने के लिए जगहों का चिंहिकरण कर लिया है, जिन पर अभी काम होना बाकी है।
वर्जन -
ग्राम पंचायत चुनाव और कोरोना की वजह से इन तीनों बड़े प्रोजेक्ट पर असर पड़ा था और कार्य रुक गए थे। कुछ कार्य मतदान संपन्न होने के बाद भी चलते रहे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है तो सभी कार्यों को पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है। -- प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।