{"_id":"612d22e48ebc3e7a103bc3e0","slug":"now-there-will-be-no-shortage-of-oxygen-found-another-machine-saharanpur-news-mrt5540681106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं रहेगी अॉक्सीजन की किल्लत, एक और मशीन मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं रहेगी अॉक्सीजन की किल्लत, एक और मशीन मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नहीं रहेगी ऑक्सीजन की किल्लत, एक और मशीन मिली
सहारनपुर। उम्मीद है कि भविष्य में जिला अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत नहीं रहेगी। पीएम केयर फंड से 1000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता की ऑक्सीजन जनरेटर मशीन सोमवार को ही जिला अस्पताल पहुंची है। इससे पहले भी जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन जनरेटर मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं।
कोरोना की दूसरी लहर से पहले तक जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई होती थी। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत से अधिकारियों ने सबक लेते हुए कदम उठाए। नतीजा जिला अस्पताल को ऑक्सीजन जनरेटर मशीन के लिए नगर निगम ने करीब दो करोड़ रुपये दिए। इसके बाद डीआरडीओ से 850 एलपीएम की मशीन आई, जो स्थापित हो चुकी है।
जिला महिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से 650 एलपीएम की मशीन स्थापित की गई है, इसे पीआईसीयू से कनेक्ट भी कर दिया है। अब जिला अस्पताल में पीएम केयर फंड से 1000 एलपीएम की मशीन आई है, इसे हड्डी वार्ड के पास स्थापित किया जाएगा। मशीन की कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इस मशीन के लिए पाइपलाइन पहले से डाली जा चुकी है। सिलिंडर से ऑक्सीजन सप्लाई पर हर माह एक लाख रुपये से अधिक खर्च हो रहे थे। अब ऑक्सीजन जनरेटर मशीनों से ऑक्सीजन तैयार होगी, इससे सिलिंडर का खर्च बचेगा। हालांकि सिलिंडर की भी व्यवस्था रहेगी, मगर उन्हें बैकअप के लिए रखा जाएगा।