{"_id":"646524ff75b6ea6a49086bd4","slug":"now-the-limit-of-speculation-of-marginal-sugarcane-farmers-is-900-quintals-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-2613-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अब 900 क्विंटल हुई सीमांत गन्ना किसानों के सट्टे की सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अब 900 क्विंटल हुई सीमांत गन्ना किसानों के सट्टे की सीमा
Thu, 18 May 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
गन्ना भवन में सभागार में बैठक में जानकारी देते गन्ना उपायुक्त ओपी सिंह
सहारनपुर। उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने कहा कि नई आपूर्ति नीति में किसानों के सट्टे की सीमा बढ़ा दी है। अब एक हेक्टेयर तक भूमि वाले सीमांत किसान के सट्टे की सीमा को 850 से बढ़ाकर 900 क्विंटल कर दिया गया है। नई आपूर्ति नीति से गन्ने की अच्छी उपज लेने वाले किसानों का फायदा होगा।
बुधवार को गन्ना भवन सभागार में हुई मंडल के तीनों जिलों की बैठक में उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि नई आपूर्ति नीति में किसानों के सट्टे की सीमा को बढ़ा दिया है। सीमांत किसानों (एक हेक्टेयर तक) के लिए सट्टे की अधिकतम सीमा 850 से बढ़ाकर 900 क्विंटल, लघु किसानों (दो हेक्टेयर तक) के लिए 1700 से बढ़ाकर 1800 क्विंटल और सामान्य किसानों (पांच हेक्टेयर तक) के लिए 4250 से बढ़ाकर 4500 क्विंटल कर दी गई है। उपज बढ़ोतरी की दशा में सट्टे की अधिकतम सीमा सीमांत, लघु, एवं सामान्य किसानों के लिए क्रमश: 1350 से बढ़ाकर 1400 क्विंटल, 2700 से बढ़ाकर 2800 और 6750 से बढ़ाकर 7000 क्विंटल निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष 30 सितंबर तक बनने वाले नए सदस्यों को ही आगामी सीजन में इसकी सुविधा मिल सकेगी। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर सुशील कुमार सहित तीनों जिलों के सभी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और प्रभारी सचिव मौजूद रहे।