{"_id":"66183b47cabfa5ee9604da54","slug":"now-the-hassle-of-paying-change-for-tickets-at-the-railway-station-is-over-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-121753-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अब रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए खुले पैसे का झंझट खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अब रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए खुले पैसे का झंझट खत्म
Fri, 12 Apr 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन के तीन अनारक्षित काउंटरों पर क्यू आर कोड से टिकट के भुगतान की सुविधा शुरू हो गई है। एक काउंटर को ऑनलाइन टिकट भुगतान के लिए रिजर्व किया है। अभी यह सुविधा अनारक्षित टिकट पर ही मिलेगी। इससे टिकट के लिए खुले पैसे का झंझट खत्म हो जाएगा।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से करीब 153 ट्रेनों का आवागमन होता है। रेलवे स्टेशन पर अनारक्षित टिकट के लिए चार काउंटर बने हुए हैं, वहीं आरक्षण के दो काउंटर संचालित होते हैं। टिकट की राशि देते समय कई बार यात्रियों को ज्यादा पैसे देने पड़ जाते हैं या फिर इंतजार करना पड़ता है। ऐसी समस्याओं को दूर करने के लिए ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू की गई है, जिसके तहत तीन अनारक्षित काउंटरों पर क्यू आर कोड की स्क्रीन लगाई गई हैं, जिसके जरिये यात्री फोन-पे, गूगल-पे, पेटीएम से टिकट का भुगतान कर सकते हैं।
ऐसे टिकट होगा बुक
यात्री को टिकट के लिए काउंटर पर जाना होगा। वहां तैनात कर्मचारी से जहां जाना है वहां का टिकट मांगना पड़ेगा। उसके बाद कर्मचारी टिकट के विवरण को सिस्टम पर भरेगा। टिकट कीमत क्यू आर कोड पर जनरेट हो जाएगी। फिर यात्री को क्यू आर कोड स्कैन करना होगा। जिस पर उसे टिकट की कीमत का भुगतान करना है। इससे लेनदेन में पारदर्शिता रहेगी तथा रेलवे को राजस्व सुव्यवस्थित और संयोजित रखने में सहायता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के तीन अनारक्षित टिकट काउंटरों पर क्यू आर कोड से टिकट भुगतान की सुविधा शुरू करा दी है। एक काउंटर पर कैश की जगह क्यू आर कोड से ही टिकट का भुगतान करना रहेगा, जबकि दो काउंटरों पर कैश भुगतान कर यात्री टिकट ले सकते हैं।
- नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल