फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now Rs 2,000 notes can be exchanged till October 7

Saharanpur News: अब सात अक्तूबर तक बदल सकेंगे दो हजार का नोट

Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now Rs 2,000 notes can be exchanged till October 7
सहारनपुर। जिले भर के बैंकों में दो हजार रुपये का नोट बदलने को लेकर लोगों की भीड़ रही। क्योंकि, 30 सितंबर नोट बदलने की आखिरी तारीख थी, लेकिन देर शाम आरबीआई ने सात अक्तूबर तक नोट बदलने की तिथि बढ़ा दी है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दरअसल, आरबीआई ने चार माह पूर्व दो हजार रुपये का नोट बंद करने की घोषणा की थी। इसके तहत लोगों को 30 सितंबर तक बैंकों में नोट बदलवाने या खातों में रुपये जमा कराने की छूट दी थी। एक बार में व्यक्ति सिर्फ पांच नोट बदल सकता है, लेकिन खाते में अपनी मर्जी के हिसाब से रुपये जमा कर सकता है, लेकिन इन रुपयों का ब्यौरा देना भी अनिवार्य था।
विज्ञापन

शनिवार को नोट बदलने का आखिरी दिन था। इसको लेकर निजी और सरकारी बैंकों में लोगों की भीड़ रही। पूरे दिन लोग नोट बदलवाते हुए नजर आए। देर शाम आरबीआई की ओर नोट बदलने की तिथि सात अक्तूबर तक बढ़ा दी गई। अब लोगों को नोट बदलने के लिए एक सप्ताह ओर मिल गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं, बैंक अधिकारियों का दावा है कि 99 प्रतिशत दो हजार के नोट बदले जा चुके हैं या फिर लोगों ने खातों में जमा करा दिए हैं। जिले भर में कितने दो हजार के नोट बदले व जमा हुए हैं, इसका रिकार्ड करीब दो सप्ताह बाद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग सात अक्तूबर तक दो हजार का नोट बदल सकते हैं। देर शाम आरबीआई ने गाइडलाइन जारी की है। -प्रवीण जमुआर, लीड बैंक मैनेजर, पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed