फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now only the political math puzzle

अब सिर्फ सियासी गणित पर माथापच्ची

Sat, 18 Feb 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now only the political math puzzle
माथा पच्ची में जुटे प्रत्याशी और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में चुनावी थकान उतारने के बाद राजनीतिक दलों के तमाम प्रत्याशी शुक्रवार को वोटों के गुणा भाग में उलझे रहे। वे कार्यकर्त्ताओं से फीडबैक लेकर बूथ वाइज आंकड़ों की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ समर्थकों के आंकडे़ जहां प्रत्याशियों के चेहरे पर खुशी ला देते हैं, वहीं किसी कार्यकर्ताओं के आंकडे़ उन्हें बेचैन कर देते हैं। शुक्रवार को सहारनपुर देहात से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के स्टेट बैंक कालोनी स्थित आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम लगा रहा।
विज्ञापन


सभी कार्यकर्ताओं के पास विधानसभा सीट को लेकर अपने-अपने आंकडे़ थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को अपने अपने गांव और बूथ का फीड बैक दिया। जिसके आधार पर भाजपा प्रत्याशी अपने विश्लेषण में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामपुर मनिहारान से कांग्रेस प्रत्याशी विश्वदयाल छोटन शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के बीच घिरे रहे। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं के पास अपने अपने आंकडे़ थे। कांग्रेस प्रत्याशी सभी कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल कर अपने चुनाव की समीक्षा में जुट गए। 

नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर के गोविंद नगर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। उन्होंने शुक्रवार को शहर के सभी बूथों से आए कार्यकर्ताओं से जानकारी ली।

कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मोहल्लों में अपने और दूसरे प्रत्याशियों के पक्ष में पडे़ वोटों पर मंथन किया। सहारनपुर देहात से बसपा प्रत्याशी जगपाल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के रूझान की जानकारी ली।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ वाइज आंकडे़ लेकर अपने विधानसभा चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र में  सियासी माहौल के बारे में जानकारी हासिल की।


शुक्रवार को अपने झाड़वन स्थित फार्म हाउस पर गंगोह से सपा के सिंबल पर चुनाव लडे़ चौधरी इंद्रसैन ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर चुनावी समीक्षा की।

उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सभी बूथों के आंकडे़ लेकर चुनाव में पडे़ वोटों का गुुणा भाग किया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके फार्म हाउस पर लगी रही। सभी ने अपने गांव का फीड बैक उनको दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed