फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now Nauchandi Express train running from Saharanpur, new system will come into effect from 1 October

यूपी: नौचंदी एक्सप्रेस को लेकर बड़ा फेरबदल, अब यहां से होगा संचालन, एक अक्तूबर से बदल जाएगा ट्रेन का समय

Wed, 27 Sep 2023 08:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Sep 2023 08:06 PM IST
सार

Saharanpur News : नौचंदी एक्सप्रेस के संचालक को लेकर एक अक्तूबर से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। ट्रेन के समय और प्लेटफार्म में भी बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
Now Nauchandi Express train running from Saharanpur, new system will come into effect from 1 October
ट्रेन। - फोटो : iStock

विस्तार

सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ की बजाय सहारनपुर से 23 बोगियों के साथ चलेगी। नई व्यवस्था एक अक्तूबर से लागू होगी। समय और प्लेटफार्म में भी बदलाव हो सकता है। रेलवे की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है। अभी तक छह बोगियों के साथ नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर से चलती थी।

विज्ञापन


सहारनपुर से नौचंदी एक्सप्रेस के चलने का समय शाम 5:20 बजे का है, जो प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना होती है। यह ट्रेन सहारनपुर से छह रैंक लेकर चलती है। बाकी कोच मेरठ में जोड़े जाते हैं। अब रेलवे ने पूरी नौचंदी एक्सप्रेस को सहारनपुर से चलाने का निर्णय लिया है। मेरठ-सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी लिंक को खत्म कर दिया है।

विज्ञापन

अब 23 बोगियों को पूरी ट्रेन प्रयागराज से चलकर सहारनपुर जाएगी। पूरी ट्रेन चलने से मुजफ्फरनगर, मेरठ, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। यह ट्रेन सुबह पांच बजे लखनऊ और 9:20 बजे प्रयागराज पहुंचती है।

बताया जा रहा है कि इस ट्रेन के समय में भी बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा प्लेटफार्म में भी परिवर्तन रेलवे कर सकता है। क्योंकि, प्लेटफार्म नंबर एक पर इतने कोच नहीं आ सकते। 30 सितंबर तक मेरठ में मेंटीनेस होगा। उसके बाद सहारनपुर में ही नौचंदी एक्सप्रेस की मेंटीनेस कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें: शामली: STF ने कैराना में डाला डेरा, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तीन महिलाओं से किया था दुष्कर्म

विज्ञापन

अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि पूरी नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर तक चलाने की बात चल रही है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी, साथ ही रेलवे के राजस्व में भी इजाफा होगा।

यह भी पढ़ें: यूपी: तन पर वर्दी पर मन खुश नहीं, दरोगा ने इस्तीफे में लिखी ऐसी बात, हर कोई हैरान, खूब चर्चा में है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed