{"_id":"650bd0b4576091ea0107027c","slug":"now-government-procurement-of-paddy-will-be-done-at-25-purchasing-centers-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-9894-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अब 25 क्रय केंद्रों पर होगी धान की सरकारी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अब 25 क्रय केंद्रों पर होगी धान की सरकारी खरीद
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने दो और क्रय केंद्रों को किया स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मूल्य समर्थन योजना के तहत होने वाली धान खरीद के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने दो और धान खरीद केंद्रों को स्वीकृत किया है। पहले 23 क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए थे। अब जनपद में धान की सरकारी खरीद 25 क्रय केंद्रों पर होगी।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए धान खरीद के लिए जनपद में दो अतिरिक्त क्रय केंद्र और बनाए जाएंगे। इनमें तहसील सदर के तहत सहारनपुर पूर्व चिलकाना मण्डी और तहसील बेहट के ब्लॉक मुजफ्फराबाद के बी-पैक्स कुर्डीखेड़ा शामिल हैं। उन्होंने क्रय एजेंसियों को निर्धारित स्थान एवं समयावधि में धान क्रय केन्द्रों को स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर संपूर्ण व्यवस्थाएं एक अक्तूबर से पहले पूरी कर ली जाए। जहां जनपद में एक अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी आरपी पटेल ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से धान खरीद की जाएगी। इसके लिए सभी किसान ऑनलाइन पोर्टल पर अपना पंजीकरण और नवीनीकरण अवश्य करा लें।