{"_id":"62e17de87945f87a043dc280","slug":"now-defaulters-will-be-able-to-register-in-ots-till-august-26-saharanpur-news-mrt598731884","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 26 अगस्त तक ओटीएस में पंजीकरण करा सकेंगे बकायेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 26 अगस्त तक ओटीएस में पंजीकरण करा सकेंगे बकायेदार
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन ने रोड टैक्स के बकायेदारों को बड़ी राहत दी है। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। इसलिए अब वाहन स्वामी 26 अगस्त तक योजना में अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
संभागीय परिवहन विभाग में 7,773 वाहन पंजीकृत हैं। इन वाहनों पर विभाग का 20.78 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। आरटीओ कार्यालय से इन बकायेदारों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। शासन ने वाहन स्वामियों को वाहनों का टैक्स जमा करने के लिए कर में छूट देने की घोषणा की थी। इसके बाद भी कुछ बकायेदारों ने बकाया जमा करने की रुचि नहीं ली है। बकायेदारों से टैक्स जमा कराने के लिए शासन ने अब योजना में पंजीकरण कराने के लिए अंतिम तिथि को एक माह के लिए बढ़ा दिया है। पहले अंतिम तिथि 26 जुलाई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 26 अगस्त कर दिया गया है।
अब तक 62 लाख रुपये जमा हुआ टैक्स
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक वाहन स्वामियों ने 62 लाख रुपये रोड टैक्स जमा कराया है, जबकि अभी 20.16 करोड़ रुपये रोड टैक्स बकाया है। यहीं कारण है कि रोड टैक्स जमा कराने के लिए शासन की ओर से एकमुश्त समाधान योजना को बढ़ाया है।