फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now dead cows will be cremated not by burning but by burying them.

Saharanpur News: अब दफनाकर नहीं जलाकर होगी मृत गोवंश की अंत्येष्टि

Sat, 16 Sep 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Now dead cows will be cremated not by burning but by burying them.
-नगर निगम ने खरीदी शव दाह मशीन, मवीं खुर्द स्थित गो अंत्येष्टि स्थल पर होगी स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर में मृत गोवंश की अंत्येष्टि अब दफनाकर नहीं, बल्कि जलाकर होगी। यह बात गोवंश को आस्था से जोड़कर देखने वालों को अटपटी लग सकती है, लेकिन ऐसा जल्द होने जा रहा है। नगर निगम ने गोवंश के लिए शव दाह मशीन खरीद भी ली है, जिसे मवीं खुर्द स्थित नगर निगम के गो अंत्येष्टि स्थल पर स्थापित किया जाएगा।
दरअसल, नगर निगम ने जनवरी 2021 में गांव मवीं खुर्द में 2.18 बीघा भूमि पर गो अंत्येष्टि स्थल तैयार किया था। इससे पहले मृत गोवंश को दफनाने के लिए कोई निर्धारित स्थल नहीं था। जरूरत को देखते हुए नगर निगम ने मवीं खुर्द में तालाब किनारे नगर निगम की भूमि खसरा संख्या 71/4 चिह्नित की थी, जिसकी चहारदीवारी के साथ ही उस पर गेट लगाया गया था। अंत्येष्टि स्थल की लंबाई 46 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। यहां करीब ढाई साल में बड़ी संख्या में मृत गोवंश दफनाया गया है।
विज्ञापन

लावारिस या नगर निगम की गोशाला में मरने वाले गोवंश का यहां नि:शुल्क दफनाया जाता है, जबकि निजी मृत गोवंश के लिए एक हजार रुपये का शुल्क निर्धारित है। अब नगर निगम यहां मृत गोवंश को जलाने के लिए शव दाह मशीन खरीदी है, जो जनमंच परिसर में रखी है। मशीन को गो अंत्येष्टि स्थल पर स्थापित किया जाएगा। यह मशीन गैस से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रदेश के अन्य निगमों में भी हुई स्थापित
मृत गोवंश को जलाने का निर्णय शासन का है। यही वजह है कि गोवंश के शव दाह के लिए इस तरह की मशीनें इलाहाबाद, लखनऊ सहित कई नगर निगमों में स्थापित की जा चुकी हैं। शासन के आदेश पर ही नगर निगम भी मशीन स्थापित करने जा रहा है।

-----
गोवंश के शव दाह के लिए नगर निगम ने मशीन खरीदी है। इस मशीन को मवीं खुर्द स्थित गो अंत्येष्टि स्थल पर स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के अन्य निगमों में भी मशीन स्थापित की गई है।
- डॉ. संदीप मिश्रा, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed