{"_id":"5eecedb48ebc3e42de778608","slug":"now-corona-will-be-confirmed-in-the-district-saharanpur-news-mrt4872036189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जिले में ही होगी कोरोना की कंफर्म जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जिले में ही होगी कोरोना की कंफर्म जांच
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की जांच के लिए अब सैंपल मेरठ, नोएडा या लखनऊ भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कोरोना की कंफर्म जांच भी अब सहारनपुर ही में होगी, जिसका रिजल्ट सैंपल देने के चार घंटे के भीतर सामने होगा।
एसबीडी जिला अस्पताल में कोरोना की जांच के लिए ट्रू-नेट मशीन लगी है। मगर शासन के आदेश के अनुसार ट्रू-नेट मशीन से पॉजिटिव आई रिपोर्ट को सही नहीं माना जा सकता है। ऐसे में रिपोर्ट को कंफर्म करने के लिए सैंपल लैब में भेजा जाता है, जहां से रिपोर्ट कम से कम 24 घंटे बाद आती है। ट्रू-नेट मशीन से शुक्रवार तक करीब 50 जांच की गई हैं, जिनमें से आठ की रिपोर्ट मशीन ने पॉजिटिव बताई है। मगर मेरठ लैब में जब सैंपल कंफर्म के लिए भेजा गया तो पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली, जबकि तीन नेगेटिव आए। यानी ट्रू-नेट मशीन की रिपोर्ट को पुख्ता नहीं माना जा सकता है। मगर अब कोरोना की कंफर्म जांच भी एसबीडी जिला अस्पताल में ही होगी। इसके लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही कंफर्म जांच करने वाली चिप जिला अस्पताल को मिल जाएगी। इसके बाद जिला अस्पताल ही में ट्रू-नेट और मिलने वाली चिप के जरिए कंफर्म जांच भी हो सकेगी। इसकी रिपोर्ट मात्र चार घंटे में सामने होगी। पहले चरण में एक हजार चिप मिलेंगी। इसके बाद जरूरत के हिसाब से चिप मिलती रहेगी।
हमारे पास ट्रू-नेट मशीन है, मगर उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट को कंफर्म नहीं माना जाता है। यही वजह है कि रिपोर्ट को कंफर्म करने के लिए सैंपल मेरठ लैब भेजे जाते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा। तीन से चार दिन में हमें चिप मिलने वाली हैं, जिसके बाद हम कोरोना की कंफर्म जांच भी ट्रू-नेट मशीन के जरिए यहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमएस।