फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now bhari Deendarpur school children will study in smart class

अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे भारी दीनदारपुर स्कूल के बच्चे

Fri, 15 Nov 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now bhari Deendarpur school children will study in smart class
नानौता में स्मार्ट क्लास का फीता काटकर शुभारंभ करते बीएसए व ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
नानौता(सहारनपुर)। क्षेत्र के ग्राम भारीदीनदारपुर के प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र सिंह ने स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। इसके चलते छात्र-छात्राएं अब हाईटेक होकर निजी स्कूलों के बच्चों की तरह पढ़ पाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र सिंह ने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर एवं एलईडी, टीएनएम लगाया गया है। ताकि इसके माध्यम से बच्चे आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि सभी विद्यालय इस प्रकार से कार्य करेंगे तो कोई भी सरकारी विद्यालय निजी विद्यालयों की बराबरी कर पाएंगे। उन्होंने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के अध्यापकों से आह्वान किया कि सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान दें। अध्यापकों द्वारा किए गए स्मार्ट क्लास के सहयोग की बीएसए द्वारा जमकर प्रशंसा की गई। इस दौरान पूर्व प्रधान नेत्रपाल सिंह, ग्रामीण कुंवर रविंद्र सिंह, सुधीर राणा, प्रधान पवन सिंह, नीरज सिंह, गुलाब सिंह, पप्पू रावत, अमित राणा, शक्ति सिंह, प्रधानाध्यापक हकीमूद्दीन, धारा सिंह, ब्रिजेश राणा, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, शीशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास बनाने में अध्यापकों ने दिया सहयोग
स्कूली अध्यापकों सतीश राणा, दीपक शर्मा, उमेश कुमार, संदीप राणा, बुशरा नाज, ब्रहमकेश सिंह, नवनीत गहलोत ने बताया कि स्मार्ट क्लास को सभी अध्यापकों ने अपने जेब खर्च से तैयार किया है। ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि जबकि स्कूल में स्मार्ट फर्नीचर को ग्राम प्रधान के सहयोग से मंगवाया गया है। इसके अलावा भी स्कूल को आधुनिक बनाने के लिए आगे भी प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed