फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Now all the work will have to be done from village secretariats

अब ग्राम सचिवालयों से ही करने होंगे सभी कार्य

Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now all the work will have to be done from village secretariats
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के 11 विकासखंड़ों की 884 ग्राम पंचायतों में 302 ग्राम सचिवालय विकसित हो गए हैं। जिनको वाईफाई सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। अब पंचायत सहायकों, ग्राम सचिव, ग्राम विकास अधिकारी और प्रधानों को पोर्टल पर ग्राम सचिवालयों में लगे कंप्यूटर से डाटा अपडेट करना होगा। अभी तक कई जगह साइबर फैफे पर जाकर कर्मचारी डाटा फिडिंग कराते रहे हैं, लेकिन एक जून से सभी कार्य ग्राम सचिवालयों से ही करने के निर्देश शासन ने जारी किए हैं।
दरअसल, ग्राम पंचायत भवनों को मिनी ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है। जनपद में 302 सचिवालय बन गए हैं। ग्राम सचिवालयों में ग्राम पंचायत सचिव, स्थानीय लेखपाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, बैंक सखी, ग्राम विकास अधिकारी, रोजगार सेवक, मनरेगा के कर्मचारी, स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े स्वच्छता गृही आदि की तैनाती है। जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान अब ग्राम पंचायत स्तर पर सचिवालय में हो जाए। अब इन ग्राम सचिवालयों को वाईफाई सुविधा से लैस भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश जारी किए हैं ग्राम पंचायत से संबंधित जानकारियों और योजनाओं ऑनलाइन डाटा फिडिंग ग्राम सचिवालयों लगे कंप्यूटर से ही करना होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कोई भी कर्मचारी व अधिकारी साइबर कैफे से डाटा अपडेट नहीं कराएगा। इसके साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं की निस्तारण की रिपोर्ट भी ग्राम सचिवालय पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इसकी जिम्मेदारी पंचायत सहायकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, ग्राम सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों की होगी। एक जून से इस निर्देश को पूर्ण रूप से लागू किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि सभी कार्य ग्राम पंचायत सचिवालयों से ही होंगे। कोई भी कर्मचारी व अधिकारी साइबर कैफे पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed