फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notification issued, first phase will be voted on April 15 in the district

अधिसूचना जारी, पहले चरण में 15 अप्रैल को होगा जिले में मतदान

Fri, 26 Mar 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Notification issued, first phase will be voted on April 15 in the district
सहारनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। सहारनपुर जिले में पहले चरण के तहत चुनाव होना है। उसके तहत तीन और चार अप्रैल को नामांकन पत्र जमा कराए जाएंगे तो 15 अप्रैल को 1236 मतदान केंद्रों के 3269 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन भी चुनाव संपन्न कराने को लेकर तैयारियों जुट गया है। वैसे जिले में मतपत्र पहले ही मंगाए जा चुके हैं। मतदान केंद्रों का निर्धारण हो गया है तथा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित कर दिए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र जमा होंगे - 03 और 04 अप्रैल को सुबह आठ से अपराह्न पांच बजे तक
नामांकन पत्रों का परीक्षण - 05 से 06 अप्रैल को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
नाम वापसी - 07 अप्रैल को सुबह आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक
चुनाव चिह्न आवंटन - 07 अप्रैल को अपराह्न 03 बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान - 15 अप्रैल को सुबह सात बजे से अपराह्न छह बजे तक
मतगणना - 02 मई को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक
इतने पदों के लिए होगा मतदान
ग्राम पंचायत प्रधान -------- 884
ग्राम पंचायत सदस्य ------- 11210
क्षेत्र पंचायत सदस्य -------- 1206
क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष -------- 11
जिला पंचायत सदस्य ------ 49
मतदाता और मतदान केंद्र
ब्लाक -------- मतदाता -- मतदान केंद्र -- मतदेय स्थल
बलियाखेड़ी ---- 168054 ---- 115 --------- 302
पुंवारका ------- 187801 ----- 117 -------- 323
मुजफ्फराबाद -- 215932 ---- 142 ---------401
साढ़ौली कदीम --143336 --- 106 --------- 249
देवबंद --------164148 ---- 106 --------- 293
नागल ---------170865 ---- 116 ---------307
रामपुर मनिहारान- 113820 -- 77 -------- 197
नानौता --------131816 ---- 79 --------- 229
सरसावा -------189355 ---- 137 --------352
नकुड़ ---------160825 ---- 113 --------287
गंगोह ---------209102 ---- 128 --------329
योग ----------18,55,054 -- 1236 ------3269
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed