{"_id":"684b20f1b390c810de0dca85","slug":"notice-to-firms-for-exploiting-groundwater-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-151641-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भूजल के दोहन पर 23 फर्मों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भूजल के दोहन पर 23 फर्मों को नोटिस
Fri, 13 Jun 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। धरती की कोख से जल निकालकर उसका दोहन किया जा रहा है। बदले में धरती को उतना पानी नहीं लौटाया। अब ऐसी 23 फर्मों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले में कई फर्म विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है। ऐसे में उन्हें नियमानुसार दोहित भूगर्भ जल के अनुपात में भूजल को रिचार्ज करना होता है। इसके लिए एक ओर जहां रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने होते हैं तो इस्तेमाल किए गए पानी को प्लांट लगाकर साफ किया जाता है।
इसके लिए नियम बनाए गए हैं। ऐसे में कई बार फर्म नियमों का पालन नहीं करती हैं। प्रशासन ने ऐसी ही 23 फर्मों को नोटिस दिया है, जिन फर्मों को नोटिस दिया गया है उनमें से कई प्रतिष्ठित फर्म हैं। अधिकतर टेक्सटाइल और स्टोन क्रशर हैं। उन्हें जल्द से जल्द नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि उनकी ओर से भूगर्भ जल को रिचार्च करने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं और भविष्य में इस संबंध में उनकी क्या योजना है। जवाब और ठोस कदम न उठाने पर उनके खिलाफ पर्यावरण नियमों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है।