फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Notice to collectors on lagging in tax collection

कर वसूली में पिछड़ने पर संग्रहकर्ताओं को नोटिस

Wed, 16 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Notice to collectors on lagging in tax collection
सहारनपुर। गृह कर वसूली में नगर निगम लगातार पिछड़ रहा है। करीब 80 फीसदी भवनों से कर वसूली नहीं होने पर नगरायुक्त ने सभी कर संग्रहकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। 15 दिन में 70 फीसदी वसूली नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के 70 वार्डों में करीब एक लाख 29 हजार भवन निगम में पंजीकृत हैं। कर संग्रहकर्ताओं का कार्य घर-घर बिल वितरित करना और वसूली कराना है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि बीते करीब एक साल से 80 फीसदी भवनों से कर वसूली नहीं हो पाई है। नगरायुक्त बीते दिनों कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक में भी वसूली में तेजी लाने के निर्देश दे चुके हैं। बड़ी संख्या में भवनों से कर वसूली नहीं होने पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कर संग्रहकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। 15 दिन के भीतर बकाए की 70 फीसदी वसूली करने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी कर संग्रहकर्ताओं को दी गई है। नगरायुक्त की चेतावनी के बाद से कर संग्रहकर्ताओं में हड़कंप की स्थिति है, जो वसूली बढ़ाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed