{"_id":"6276b947222730012c575fdd","slug":"notice-issued-to-64-teachers-for-not-increasing-enrollment-saharanpur-news-mrt5876499197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने किया मां शाकंभरी विश्वविद्यालय स्थल का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने किया मां शाकंभरी विश्वविद्यालय स्थल का भ्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उद्यान राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को साथ लेकर मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय स्थल का भ्रमण किया। पहले उन्होंने विश्वविद्यालय का मॉडल देखा। उसके बाद निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
मंत्री शनिवार की शाम करीब पांच बजे विश्वविद्यालय स्थल पर पहुंचे थे। उनके साथ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के अलावा कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह, कुल सचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य, सह कुलसचिव कमल कृष्ण, जिला अधिकारी अखिलेश सिंह, एसडीएम किंशुक श्रीवास्तव, गंगोह विधायक कीरत सिंह, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, साहब सिंह पुंडीर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक नरेेेश सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह आदि शामिल रहे। उन्होंने मॉडल के जरिए विश्वविद्यालय का खाका देखा। जिसके बाद निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए इंजीनियरों से बात की। एक छोटी बैठक भी की। इसके बाद वह मां शाकंभरी देवी के लिए रवाना हो गए।
-----
जिला अस्पताल को सराहा
सहारनपुर। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अपराह्न करीब तीन बजे एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। यहां उन्होंने डॉक्टरों के साथ ही भर्ती मरीजों से भी बात की और अस्पताल द्वारा दी जा रही सेवा के बारे में पूछताछ की। यहां फिजीशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने उन्हें एक एक मरीज के बारे में बताया। इसके बाद वह ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उपकरणों को देखा। करीब आधा घंटे के भ्रमण के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें जिला अस्पताल की सुविधाएं बेहतर लगी हैं। यह प्रदेश के बेहतर अस्पतालों में से एक है। इस दौरान प्रमुख अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा, जिला महिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. रतनपाल सुमन, डॉ. केवी सिंह, डॉ. जी रहमान, डॉ. रामानंद, मैनेजर विक्रांत तिवारी आदि मौजूद रहे।