फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Note the change in banks drew crowds

नोट बदलने के लिए बैंकों में उमड़ी भीड़

Sun, 13 Nov 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला / ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sun, 13 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पांच सौ एवं एक हजार के नोट बंद होने के बाद सबसे अधिक भीड़ शनिवार को बैंकों में नजर आई। शनिवार को खुले बैंकों में सुबह 8 बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। बैंकों के बाहर एक दूसरे से आगे लगने के लिए मारामारी मच गई। कोर्ट रोड पर तो  कई बार जाम की स्थिति बनी। 
विज्ञापन


 छुट्टी के बाद भी शनिवार को बैंक खुले और अब तक की सबसे अधिक भीड़ रही। सुबह 8 बजे से ही बैंकों के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई। कोर्ट रोड, कलक्ट्रेट, हकीकत नगर, दिल्ली रोड समेत कई स्थानों पर बैंक खुलने से पहले ही सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


जैसे ही बैंक खुले, लोगों में बैंक में जाने को लेकर मारामारी मच गई। कोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गेट के बाहर धक्कामुक्की होने के कारण मोहल्ला नवीन नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला गिर पड़ी और चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभाली। एसबीआई में शनिवार को 15 काउंटर लगाए गए। शनिवार को पुलिस की खास नजर हकीकतनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पर रही। 

 दो दिन इस बैंक में हुए हंगामे के चलते सीओ अब्दुल कादिर लगातार निरीक्षण करते रहे। शाखा प्रबंधक मोहम्मद आबिद ने बताया कि शनिवार को भीड़ के मद्देनजर दो अलग से काउंटर बनाए गए हैं। महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से काउंटर लगाया गया है। लोगों ने बैंकों में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया है।


ट्रांसपोर्टर ब्रित चावला का कहना है कि उनके क्षेत्र के पीएनबी में पूरी अव्यवस्था बनी हुई है। दो दिन से उनके यहां काम करने वाला कर्मचारी बैंक से पैसे निकालने के लिए जा रहा है। शुक्रवार की शाम जब नंबर आया तो कह दिया कि कैश खत्म हो गया है। शनिवार को तो शाम 4 बजे ही कह दिया कि बैंक में कैश नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed