फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Not only book education, students will also learn from educational tours

Saharanpur News: केवल किताबी शिक्षा नहीं, शैक्षिक भ्रमण से भी सीखेंगे विद्यार्थी

Tue, 29 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Not only book education, students will also learn from educational tours
सहारनपुर। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थी केवल किताबों पर आधारित शिक्षा ही प्राप्त नहीं करेंगे, बल्कि उनको शैक्षिक भ्रमण कराकर विषयों की हकीकत से रूबरू कराया जाएगा। परिषद के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने जनपद के सभी राजकीय विद्यालयों को इसके लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

जनपद में 58 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें हाई स्कूल और 12वीं तक के अलग-अलग विद्यालय भी शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब उक्त विद्यालयों में किताबी और प्रयोगशालाओं पर आधारित पठन पाठन और प्रायोगिक शिक्षा के साथ ही शैक्षिक भ्रमण को भी शामिल किया है। उच्च अधिकारियों का मानना है कि किताबी शिक्षा और प्रायोगिक शिक्षा का अपना महत्व है, जबकि शैक्षिक भ्रमण कर चीजों को समझना इनसे अलग अनुभव है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने कुछ ही दिन पहले सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्देशित किया है। लेकिन शैक्षिक भ्रमण के लिए प्रधानाचार्यों को संबंधित विद्यार्थियों के अभिभावकों से लिखित सहमति लेना जरूरी रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक सुधार के लिए कई गतिविधियां कराई जा रही हैं। इनमें से विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराना भी एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed