फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Not every cough is TB, get your sputum tested: Dr. Sarvesh

हर खांसी टीबी नहीं, बलगम की जांच जरूर कराएं : डॉ. सर्वेश

Sun, 07 Jun 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Not every cough is TB, get your sputum tested: Dr. Sarvesh
डॉ. सर्वेश कुमार सिंह। जिला क्षय रोग अ​धिकारी। हेलो डॉक
- हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी ने फोन पर दिया परामर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। टीबी हो जाए तो घबराएं नहीं, क्योंकि यह लाइलाज नहीं है। समय रहते इलाज शुरू किया जाए तो मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। साथ ही मरीज हर खांसी को टीबी न समझें। यदि 15 दिन से अधिक से खांसी है और वजन कम हो रहा है तो बलगम की जांच कराएं।
शनिवार को अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने मोबाइल फोन पर टीबी से बचाव संबंधित तमाम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी का लक्षण होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी इसकी जांच हो रही है। ऐसे में लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच कराएं। टीबी होने पर इलाज शुरू करा दें। आप पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे। पेश हैं कि पाठकों के सवालों पर चिकित्सक के जवाब...।
विज्ञापन

--
सवाल : डॉक्टर ने मेरी मां को टीबी के लक्षण बताए हैं। क्या करना चाहिए? (रवि कुमार, नागल)
जवाब : सबसे पहले बलगम की जांच और छाती का एक्सरे कराएं। इसमें टीबी की पुष्टि होती है तो दवा शुरू करें। खानपान का ध्यान रखें। शुरू में साइड इंफेक्ट जैसे उल्टी का मन होना आदि की शिकायत हो सकती है, लेकिन घबराना नहीं है। दवा टीबी को खत्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : एक महीने से खांसी की शिकायत हो रही है। (बिजेंद्र सैनी, बड़गांव)
जवाब : बड़गांव स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच कराएं। सीने का एक्सरे रामपुर मनिहारान सीएचसी पर हो जाएगा। रिपोर्ट से पता चलेगा कि खांसी सामान्य है या फिर टीबी के लक्षण हैं। रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाएं, ताकि उसके आधार पर इलाज शुरू हो सके।
सवाल : परिवार में बुजुर्ग हैं, जिन्हें खांसी, वजन कम हो रहा है। स्मोकिंग भी करते हैं। (मनोज, चिलकाना)
जवाब : जरूरी नहीं है कि हर खांसी टीबी हो। चिलकाना सीएचसी पर जांच की सुविधा है। वहां पर बलगम और सीने का एक्सरे कराएं। दोनों रिपोर्ट के आधार पर इलाज शुरू होगा।
सवाल : मेरे पिता को दो महीने से खांसी है। उम्र 65 साल है। दवा भी ले रहे हैं। आराम नहीं लग रहा। (प्रवीण कुमार, कालू मजरा)
जवाब : सबसे जरूरी है कि पहले जांच कराएं। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि खांसी क्यों ठीक नहीं हो रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही दवा चलेगी। खांसी को ज्यादा दिनों तक नजरअंदाज न करें।
सवाल : दो दिन से खांसी है और खांसते समय खून भी आ रहा है। (अवनीश कुमार, बड़गांव)
जवाब : मुंह के अंदर का हिस्सा मुलायम होता है। जोर से खांसने के चलते छिलने पर खून निकल आता है। ऐसे में घबराएं नहीं। इसकी दवा लें। छह महीने दवा खानी है। दवा वजन के हिसाब से दी जाती है। गर्म पानी के गरारे करें।
सवाल : ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है। इससे सिर में दर्द की शिकायत है। (मनीष, कादरपुर)
जवाब : अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर को दिखाएं। वहां पर डॉक्टर देखकर दवा शुरू करेंगे। जांच भी कराएंगे।
सवाल : टीबी है और चार महीने से इलाज चल रहा है। सांस लेने में दिक्कत आती है। (तसव्वर, बेहट)
जवाब : टीबी में कोर्स निर्धारित है। छह महीने तक लगातार दवा खानी पड़ती है। सीने में इंफेक्शन अधिक है, इसलिए समय लग रहा है। टीबी के अलावा अन्य समस्या है तो अस्पताल में दिखाकर दवा लें। खानपान पर ध्यान रखें।

सवाल : मेरी उम्र 70 साल है। शरीर में खुजली और पैरों में दर्द की शिकायत है। (मलकित सिंह चौहान, अंबेहटा चांद)
जवाब : यह कैल्शियम की कमी की वजह से हो सकती है। कैल्शियम की दवा लें। इसके साथ ही दूध पीएं। आराम न मिले तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed