फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Not a single penny was paid to sugarcane 15311 farmers of Mandal

मंडल के 15311 किसानों को एक भी पैसे का नहीं हुआ गन्ना मूल्य भुगतान

Sun, 13 Oct 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Not a single penny was paid to sugarcane 15311 farmers of Mandal
Not a single penny was paid to sugarcane 15311 farmers of Mandal
मंडल के 15311 किसानों को एक भी पैसे का नहीं हुआ गन्ना मूल्य भुगतान
विज्ञापन

सहारनपुर। पेराई सत्र शुरू होने में एक माह से भी कम समय बचा है। इसके बावजूद मंडल में 15311 किसान ऐसे हैं जो गत पेराई सत्र में चीनी मिलों को सप्लाई किए गए गन्ने के भुगतान से वंचित हैं। मंडल में शुगर मिलों को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान 456678 हैं जबकि अब तक भुगतान किसानों की संख्या 441367 ही है। मंडल की 17 शुगर मिलों पर 736 करोड़ से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है।
नया पेराई सत्र शुरू होने की कवायद चल रही है। इसके बावजूद मंडल में 15311 किसान ऐसे भी है, जो पिछली सीजन में मिलों को सप्लाई किए गए गन्ने के भुगतान से वंचित हैं। शुगर मिलों में गन्ना सप्लाई करने के 14 दिनों के अंदर गन्ना मूल्य भुगतान कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन

नियम के बावजूद अधिकांश शुगर मिल समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान करने में कोताही बरतती हैं। इसके चलते मंडल में भी 736 करोड़ रुपये से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि जिन किसानों ने चीनी मिलों में सामान्य प्रजाति के पौधा गन्ने की सप्लाई की हुई है, वे किसान ही गन्ना मूल्य भुगतान से वंचित हैं। क्योंकि मिलों में सामान्य प्रजाति के पौधा गन्ने की सप्लाई देरी से होती है। बकाएदार सभी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए दबाव बनाया हुआ है। जल्द ही पूरा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान होने की उम्मीद है।
मंडल में किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति
जनपद---------गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान-------- भुगतानित किसान
सहारनपुर----------139504--------------------------135533
मुजफ्फरनगर------231719--------------------------228382
शामली--------------85455---------------------------77452
गन्ना विभाग के 11 अक्तूबर के आंकड़ों के मुताबिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed