फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Not a single patient of Corona found in the district after 45 days

जिले में 45 दिन के बाद नहीं मिला कोरोना का एक भी मरीज

Tue, 15 Feb 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Not a single patient of Corona found in the district after 45 days
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण तेजी से कम हुआ है। सोमवार का दिन ऐसा रहा, जब एक भी व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। इससे पहले 31 दिसंबर 2021 का दिन रहा था, जब एक भी संक्रमित नहीं मिला था। यानी 45 दिन बाद संक्रमित मिलने वालों का चक्र टूूटा है। वहीं सोमवार को 13 मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में अभी तक 6,116 संक्रमित मिल चुके हैं। तीसरी लहर का पहला मरीज 24 नवंबर को देवबंद के एक गांव में मिला था, जब गर्भवती और उसका डेढ़ वर्षीय बेटा संक्रमित मिले थे। उसके बाद कई दिन तक कोरोना संक्रमित नहीं मिले। 24 नवंबर से 30 दिसंबर 2021 तक कुल 27 संक्रमित मिले थे। 31 दिसंबर को संक्रमित मिलने वालों की कॉलम खाली रहा था, लेकिन जनवरी 2022 शुरू होते ही कोरोना संक्रमण ने तेजी पकड़ी। इसके बाद अकेले जनवरी माह में संक्रमित मिलने वालों की आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया, लेकिन फरवरी में कोरोना फिर से कमजोर पड़ा है। बीते करीब दस दिन से प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या एक से 15 के बीच चल रही थी, लेकिन सोमवार को एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला, बल्कि 13 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 46 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

यह भी हो सकती है वजह
जनपद में प्रतिदिन 4500 से अधिक जांच होने का दावा चिकित्सा अधिकारी करते रहे हैं, लेकिन चूंकि सोमवार को मतदान था। ऐसे में कम ही संख्या में लोग कोरोना की जांच कराने पहुंचे। यही वजह रही कि प्रतिदिन कोरोना के जो कुछ मरीज मिल रहे थे सोमवार को वह भी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी जनपद में तीन हजार से अधिक लोगों ने कोरोना की जांच कराई है, लेकिन अच्छी बात यह रही है कि एक भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। लोगों से अपील है कि कोविड के दिशा निर्देशों का पालन करते रहें। तभी कोरोना पूरी तरह से खत्म हो सकेगा।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed