{"_id":"5fa82bc48ebc3e5fa3001976","slug":"non-spot-contract-bus-drivers-hang-on-contract-saharanpur-news-mrt510051969","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर संविदा बस चालकों की संविदा पर लटकी तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर संविदा बस चालकों की संविदा पर लटकी तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर डिपो से बीस संविदाकर्मी चालक गैरहाजिर
छह गाड़ी नहीं निकल रही अपने रुटों पर
निगम को आर्थिक नुकसान, सवारियां भी भटक रही
छुटमलपुर। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम छुटमलपुर डिपो के बीस संविदाकर्मी चालक लाक डाउन के बाद से अपनी ड्यूटी पर नहीं हैं। जिसके कारण डिपो की आधा दर्जन बस डिपो से बाहर नहीं निकल रही हैं। बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
छुटमलपुर डिपो से विभिन्न मार्गों पर 67 बसों का संचालन होता है। लॉक डाउन के दौरान इन सभी बसों का संचालन बंद हो गया था। अनलॉक के दौरान जब रोडवेज बसों का संचालन शुरु हुआ तो यहां तैनात 140 चालकों में से बीस चालक वापस नहीं लौटे। पिछले साढे़ सात माह से ये संविदाकर्मी चालक लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। जिसके कारण आधा दर्जन बसें अपने रुटों पर नहीं जा रही हैं। दशहरे के बाद से चल रहे त्योहारी सीजन के मद्देनजर इन चालकों को नोटिस भी भेजे गए, लेकिन ये वापस नहीं लौटे। छुटमलपुर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि 12 से 21 नवंबर तक त्योहारी सीजन चल रहा है। गैरहाजिर चल रहे संविदाकर्मी चालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। यदि चालक इस अवधि में भी नहीं आते हैं तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।