{"_id":"6a9b0cb8889641a534060d77","slug":"digital-cards-will-be-made-for-women-over-the-age-of-60-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-183069-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के बनेगा डिजिटल कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के बनेगा डिजिटल कार्ड
Fri, 04 Sep 2026 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकमाता अहिल्याबाई मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने के लिए डिजिटल कार्ड बनाए जाएंगे। यह कार्ड बनने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को आधार कार्ड नहीं दिखाने पड़ेगा।
30 अगस्त से परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू हो गई है। जानकारी के अभाव के चलते शुरुआत के एक-दो दिन बुजुर्ग महिलाओं की संख्या कम रही, लेकिन अब जैसे-जैसे जानकारी मिलती जा रही है, वैसे-वैसे रोडवेज बसों में बुजुर्ग महिलाओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। लोकमाता अहिल्याबाई मुफ्त बस यात्रा योजना में बुजुर्ग महिलाओं का डिजिटल कार्ड बनाने का भी जिक्र किया गया है, जिसकी प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इसके तहत बस परिचालक ई-टिकटिंग मशीन में डिजिटल कार्ड स्वाइप करेगा और महिला को शून्य मूल्य का टिकट जारी किया जाएगा। फिलहाल डिजिटल कार्ड बनने तक आधार कार्ड के आधार पर उम्र का निर्धारण कर बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त टिकट दिया जा रहा है। कार्ड बनने के बाद 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश के अंदर रोडवेज बसों में कहीं भी यात्रा कर सकेंगी।
-- -- -
लोकमाता अहिल्याबाई मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत बुजुर्ग महिलाओं के डिजिटल कार्ड बनाने को लेकर शासन से दिशा-निर्देश मिलते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे बुजुर्ग महिलाओं की रोडवेज बसों में संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम