फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Non BJP parties beat for the post of President

गैर भाजपा दलों ने अध्यक्ष पद के लिए ठोंकी ताल

Fri, 04 Jun 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Non BJP parties beat for the post of President
सपा कांग्रेस व किसान मोर्चा की बैठक में भाग लेते इमरान मसूद व विनय चौधरी व सपा जिलाध्यक्ष व कांग्? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए विपक्षी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। कांग्रेस, सपा और भारतीय किसान यूनियन की संयुक्त बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने को लेकर रूपरेखा तैैयार की गई। बैठक में नवनिर्वाचित 16 जिला पंचायत सदस्यों के भी शामिल होने का दावा किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर में एक स्थान पर हुई बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद और जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि हमने जिस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए तीसरा मोर्चा बनाया, उसकी प्राप्ति में शंका नहीं है। कहा कि भाजपा जैसी सांप्रदायिक ताकतों को रोकने को ही एकत्र हुए हैं। ताकि जिला पंचायत में संयुक्त मोर्चे का अध्यक्ष बनाया जा सके।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन एवं सपा नेता सरफराज खान ने कहा कि जिन सदस्यों से हमारा संपर्क चल रहा है, उनके साथ आते ही बहुमत के आंकड़े को पार कर लेंगे, साथ ही जीत के अंतर को भी बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि हमारी मंशा जनहित के कार्य करना है। जनता को आपसी सौहार्द के साथ विकास के मार्ग पर ले जाना चाहते हैं। तीसरे मोर्चे में सभी के सामूहिक प्रयासों से बहुमत के लक्ष्य को प्राप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहे मौजूद
बैठक में नसरीन बानो, इसरार अहमद, गुलशाना, अब्दुल हकीम, मुकर्रम, अभिषेक, खालिदा बेगम, जीशान चौधरी, रामो देवी, जगमाल सिंह, नरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, भूपेंद्र सिंह, संत कुमार, सुदेश कुमार, अमरदीप, इनाम प्रधान, नितिन यादव, राव कासिम, प्रवीण बांदूखेड़ी, कुलदीप यादव, ओमपाल सिंह, ताहिर पहलवान, रिजवान और हाजी मुकर्रम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed