फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Non-bailable warrant issued against Farha Faiz's husband

फरहा फैज के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

Tue, 22 Oct 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued against Farha Faiz's husband
फरहा फैज के पति के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता एवं तीन तलाक की लड़ाई लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज के पति विनोद वर्मा के खिलाफ कोर्ट में चार अलग-अलग मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। पुराने मामलों में गैरहाजिर होने पर विनोद वर्मा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज के पति पर नगर कोतवाली, मंडी कोतवाली के एक-एक तथा सदर कोतवाली के दो मामलों में गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। इनमें से नगर कोतवाली में राकेश टॉकीज के पास अतिक्रमण हटवाने के मामले में पुलिस के कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी कर्मचारी पर हमला करने का आरोप बताया जा रहा है। इसी प्रकार मामला मंडी कोतवाली का है तथा सदर कोतवाली में इसी आरोप के दो मामले दर्ज हैं। नगर कोतवाली के मामले में 21 अक्तूबर तक, मंडी कोतवाली के मामले में 30 अक्तूबर तक सदर कोतवाली के एक मामले में 28 नवंबर तक तथा दूसरे मामले में 24 दिसंबर तक का समय दिया गया है। अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि इन मामलों में विनोद वर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। फिर भी कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके यहां कुर्की का नोटिस चस्पा किया जाएगा फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

केवल परेशान करना है नियत : फरहा फैज
सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता फरहा फैज का कहना है कि उनके पति विनोद वर्मा के मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। सभी मामलों में न्यायालय की प्रक्रिया चल रही है। उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों के माध्यम से उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, उन पर गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुराने मामलों में उनके पति विनोद वर्मा के कोर्ट में गैरहाजिरी के कारण गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं, लेकिन उन्हें शक है कि विनोद वर्मा को जेल भिजवाकर उनकी हत्या कराई जा सकती है, जिससे वह अकेली पड़ जाएं और जो लड़ाई सामाजिक बुराइयों एवं गोलमाल के खिलाफ लड़ रहीं हैं, उसे न लड़ सकें। उन्होंने एक बार फिर जिलाधिकारी पर व्यक्तिगत तौर पर ऐसे मामलों को तूल देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed