{"_id":"61fc1c62c0026347562ee3b4","slug":"nominations-for-mlc-elections-will-start-from-today-saharanpur-news-mrt575687662","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव के लिए आज से शुरू होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव के लिए आज से शुरू होंगे नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के चुनाव के लिए आज (शुक्रवार) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी है और मतदान तीन मार्च और मतगणना 12 मार्च को होगी। मतदान सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा।
विधान परिषद के चुनाव के लिए आज (शुक्रवार ) निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि नामांकन पत्र जिलाधिकारी कोर्ट में होंगे। नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी और नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी रहेगी। मतदान तीन मार्च और मतगणना 12 मार्च को होगी। वर्ष 2016 में हुए चुनाव में इस सीट से बसपा के महमूद अली को विधान परिषद सदस्य चुना गया था। इस चुनाव में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के 5113 निर्वाचित प्रतिनिधि वोट डालेंगे। इनमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, महापौर, पार्षद, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करते हैं।
अभी तक घोषित नहीं हुए प्रत्याशी
विधान परिषद सदस्य चुनाव की अधिसूचना आज जारी हो जाएगी। लेकिन अभी तक राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव के बीच में एमएलसी चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह सैनी और सपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर रागिब अंजुम ने बताया कि विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए पार्टी ने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। जल्द ही प्रत्याशी घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन
जनपद वार निर्वाचित प्रतिनिधि
सहारनपुर 2406
मुजफ्फरनगर 1833
शामली 874
नोट: 11 नवंबर 2021 के आंकड़ों के अनुसार।
एमएलसी चुनाव कार्यक्रम
निर्वाचन की अधिसूचना 04 फरवरी
नामांकन की अंतिम तिथि 11 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 फरवरी
मतदान 03 मार्च
मतगणना 12 मार्च