{"_id":"60f5cbc88ebc3e6d613e915d","slug":"noman-s-supporters-left-congress-and-joined-rld-saharanpur-news-mrt5481461179","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोमान के समर्थक कांग्रेस छोड़कर रालोद में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोमान के समर्थक कांग्रेस छोड़कर रालोद में हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह। कांग्रेस छोड़कर रालोद में शामिल होने के बाद पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने नगर में पहली बैठक ली। इस दौरान उनके समर्थकों ने कांग्रेस को अलविदा कर रालोद का दामन थामा।
बैठक में नोमान मसूद ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह और उनके पुत्र चौधरी अजीत सिंह ने किसान, मजदूर और गरीबों के हितों के लिए जो संघर्ष शुरू किया था, उसे जयंत चौधरी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा किसान, मजदूर और गरीबों के हक के लिए जिस तरह चौधरी परिवार के साथ उनके मरहूम दादा काजी मसूद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रशीद मसूद कंधे से कंधा मिलाकर चले थे, अब वह भी घर वापसी कर जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और प्रदेश में सपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी। हमजा मसूद ने कहा कार्यकर्ता अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में मजबूती और लगन के साथ जुड़ जाएं। इसमें जिला पंचायत सदस्य चौ.नरेंद्र एडवोकेट, मुकर्रम राव, वरिष्ठ रालोद नेता संदीप वर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने कांग्रेस को अलविदा कह रालोद में शामिल होने की घोषणा की। संचालन कुमार फौजी ने किया।