फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Nodal officer of Kovid-19 inspected CHC

कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने किया सीएचसी का निरीक्षण

Thu, 16 Jul 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer of Kovid-19 inspected CHC
गंगोह (सहारनपुर)। कोविड-19 के नोडल अधिकारी ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड हेल्प डेस्क की भी जानकारी ली। नोडल अधिकारी अजय कुमार अवस्थी बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचे। जहां उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड व लेबर रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी व इमरजेंसी का निरीक्षण कर पब्लिक बाथरूम की सफाई आदि का भी हाल जाना। अस्पताल में बने गार्डन को भी उन्होने देखा और उसकी प्रसंशा की। पांच से 15 जुलाई तक चले विशेष कोरोना सर्विलांस अभियान की जानकारी उन्होंने प्राप्त की। इस संदर्भ में उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएचसी के निरीक्षण के बाद वह दूधला पीएचसी का निरीक्षण करने भी पहुंचे। उन्होंने पीएचसी के बाहर सफाई कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया, डा. सचिन बंसल, डा. जगदीश सिंह, डा. कपिल चौहान, इरशाद अहमद, रजनीश, वैभव, हिमांशु आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed