{"_id":"5814f6b54f1c1b944ebc57cd","slug":"no-toilets-in-100-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 विद्यालयों में नहीं शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 विद्यालयों में नहीं शौचालय
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 30 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी भारत स्वच्छ मिशन को ग्राम प्रधान ही पलीता लगा रहे है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनपद में संचालित करीब 100 सरकारी विद्यालयों में अभी तक शौचालय नहीं बनाए गए है।
बता दें कि जनपद में 1355 प्राथमिक और 576 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित है। सरकारी आंकड़ों पर नजर डाले तो करीब 100 से ज्यादा विद्यालयों में शौचालय नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को कई महीने पहले शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन प्रधानों की लापरवाही के चलते एक भी शौचालय नहीं बन सका। इसका खामियाजा नन्हे मुन्ने बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
शौच जाने के लिए छात्राओं को विद्यालय से बाहर का रुख करना पड़ रहा है। सरकारी मशीनरी की ओर से ग्राम प्रधानों को दोबारा पत्र जारी करते हुए शौचालयों का निर्माण जल्द जारी करने के आदेश दिये गए है।
विज्ञापन
पत्र लिखने के साथ मांगा बजट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्घप्रिय सिंह ने बताया कि जिन विद्यालयों में शौचालय नहीं है, उनमें जल्द ही शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए ग्राम प्रधानों को पत्र लिखने के साथ जिला योजना समिति से भी बजट मांगा गया है।