फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No one from my family will contest the elections in 2027: Imran

2027 में मेरे परिवार से कोई नहीं लड़ेगा चुनाव : इमरान

Tue, 26 May 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 26 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
No one from my family will contest the elections in 2027: Imran
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। सरकार देश में बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट से जनता का ध्यान हटाने के लिए नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने एलान किया कि उनके परिवार से 2027 में कोई भी सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा। यह कार्यकर्ताओं का कर्ज चुकाने का समय है।
विज्ञापन

सांसद ने अंबाला रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रेस वार्ता की। कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से आम आदमी की कमर टूट रही है, जबकि सरकार इस पर गंभीर नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था को उत्पादन आधारित बनाने के बजाय उपभोक्ता आधारित बना दिया गया है, जिससे स्थानीय उद्योग और किसानों को नुकसान हो रहा है। मक्का और सोया के आयात का उदाहरण देते हुए उन्होंने दावा किया कि इससे देश के किसानों की स्थिति खराब हो रही है।
विज्ञापन

सरकार अमेरिका के दबाव में हैं। इसलिए सस्ता तेल नहीं खरीद रही है। बेरोजगारी के आंकड़े लंबे समय से जारी नहीं किए जा रहे और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। कहा कि युवाओं को नौकरी और आरक्षण का लाभ न देना पड़े। इसके लिए ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण रसोई चलाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को लेकर कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है और 2027 में बेहतर प्रदर्शन करेगी। हालांकि पार्टी में खींचतान के सवाल पर सांसद चुप्पी साध गए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन पार्टी नेतृत्व करेगा और संगठन मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा। गठबंधन पर भी निर्णय पार्टी आलाकमान लेगी।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र तनेजा, जिला प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा, नितिन शर्मा, राहुल शर्मा, संदीप वर्मा, सुदेश प्रधान, विक्की, चंद्रजीत सिंह निक्कू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed