फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No one enrolled on the first day

पहले दिन खरीदा गया सिर्फ नामांकन पत्र

Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
No one enrolled on the first day
एमएलसी चुनाव:- नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन जमा नहीं कराया है। सिर्फ एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा है।

विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन मुजफ्फरनगर के सुशील शर्मा ने निर्दलीय तौर पर नामांकन पत्र खरीदा। वो बीते एमएलसी चुनाव में निर्दलीय लड़े थे। उन्होंने यहां डीएम कोर्ट में पहुंचकर नामांकन पत्र लिया। इसकी अंतिम तिथि 11 फरवरी है। मतदान तीन मार्च और मतगणना 12 मार्च को होगी। मतदान सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। वर्ष 2016 में हुए विधान परिषद चुनाव में इस सीट से बसपा के महमूद अली को विधान परिषद सदस्य चुना गया था। इस चुनाव में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के 5113 निर्वाचित मतदान वोट डालेंगे। इस चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, महापौर, पार्षद, सभासद, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed