फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No marriage procession, bride eaten poison

चौखट पर नहीं आई बारात, दुल्हन ने खाया जहर

Mon, 25 Jun 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Mon, 25 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
No marriage procession, bride eaten poison
बारात के नहीं आने पर परेशान युवती के परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में एक दुल्हन अपने दूल्हे की बारात का इंतजार ही करती रह गई। चौखट तक बारात नहीं पहुंची तो आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती यह युवती अब जिंदगी के लिए जूझ रही है। दूल्हे पक्ष का बारात न लाने का कारण दहेज में कार की मांग पूरी न करना है। बेटी के पिता और अन्य ग्रामीणों ने दूल्हे पक्ष की मिन्नतें तक कीं। मगर कोई असर न हुआ। अब बेबस पिता ने तहरीर दी तो पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


गांव मिर्जापुर निवासी अब्दुर्रहमान ने बताया पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी आबिदा की शादी कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव नादराना में तय की थी। सगाई में उसने काफी खर्च भी किया था। सगाई के बाद से अचानक उनके होने वाले दामाद और परिवार वालोें ने उनसे कार की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही थी। कानूनी कार्रवाई के डर से युवक और परिजन बेटी से निकाह करने के लिए तैयार हो गए थे। तय हुआ था कि 23 जून को युवक पक्ष के लोग बारात लेकर आएंगे। 

पिता की ओर से बताया गया कि निकाह पर राजीनामा होने के बाद बेटी की शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं और शादी के कार्ड तक छपवा दिए गए। मगर शनिवार को तय समय पर बारात तो नहीं आई। केवल बेटी का होने वाला ससुर और दूल्हे का भाई बाइक पर सवार होकर पहुंचे।

उनकी ओर से कहा गया कि कार की मांग पूरी होने पर ही दूल्हा बारात लाने को कह रहा है। वह तैयार नहीं हो रहा है। गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों के समझाने पर वे लोग बारात लेकर आने को राजी हो गए। मगर उनके जाने के बाद बेटी और परिवार बारात का इंतजार ही करते रह गए।

बारात नहीं आने से आहत युवती ने रविवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी देखी तो डायल 100 पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस उनके घर पहुंची और उसकी बेटी को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी ले गई। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


उसकी हालत गंभीर है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, मिर्जापुर थाना प्रभारी प्रेमप्रकाश शर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed