{"_id":"686823cffd172436c10881d7","slug":"no-entry-time-extended-will-now-remain-in-force-till-11-pm-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153273-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नो एंट्री का समय बढ़ाया, अब रात 11 बजे तक रहेगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नो एंट्री का समय बढ़ाया, अब रात 11 बजे तक रहेगा लागू
Sat, 05 Jul 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मियों के चलते लोगों और व्यापारियों की देर रात तक बाजारों व सड़कों पर भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में लागू नो एंट्री के समय में बदलाव किया है। अब भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रात 10 बजे की बजाय रात 11 बजे तक लागू रहेगी।
एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों ने अवगत कराया था कि रात 10 बजे नो एंट्री हटने के बाद भारी वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए नो एंट्री का समय सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने ट्रांसपोर्टरों और नागरिकों से अपील की है कि वह नए नियमों का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, जिससे शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनी रहे।