{"_id":"6045226f8ebc3e591150242a","slug":"no-drainage-saharanpur-news-mrt528714219","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी निकासी नहीं होने से कीचड़ से अटी नाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी निकासी नहीं होने से कीचड़ से अटी नाली
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। स्वच्छता अभियान को लेकर जहां सरकार कई कार्यक्रम चला रही है। वहीं, कस्बे में आबादी से होकर गुजर रही पानी की निकासी बदतर होने से स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। नागरिकों ने समस्या से निजात की मांग की है।
गर्मी के बढ़ते मौसम जमा गंदगी के कारण मच्छरों के प्रकोप बढ़ने से संक्रमण रोग फैलने का खतरा पैदा हो गया है। घसौती चौक देहली रोड हाइवे के नजदीक पोस्ट आफिस के पास से गुजर रही पानी की निकासी जमा कचरे के कारण अवरुद्ध होने से यहां गंदगी जमा हो रही है, जिससे यहां मक्खी मच्छरों के प्रकोप बढ़ने से संक्रामक रोग फैलने का खतरा पैदा हो गया है। नगर निवासियों रमेश चौधरी, राकेश, विनय, पिंकू आदि ने कहा कि अनेक बार नगर पंचायत में शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उधर, इस सम्बंध में नगर पंचायत अधिशासी आरसी मौर्य ने कहा कि वह इसकी जांच कराकर सफाई अभियान चला समस्या का समाधान कराएंगे।