फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No Diwali in MP adopted village due to death by fever

बुखार से मौत पर सांसद के गोद लिए गांव में नहीं मनी दीपावली

Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती Updated Tue, 01 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
कैराना सांसद हुकुम सिंह के गोद लिए गांव सुखेड़ी में दीपावली के मौके पर बुुुखार से मौत होने कारण त्योहार नहीं मनाया गया। गांव में अब तक बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है। इससे ग्रामीणों सांसद और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों ने गांव में कीटनाशक छिड़काव की मांग की।
विज्ञापन


  ब्लाक गंगोह का गांव सुखेड़ी को सांसद हुकुम सिंह ने गोद ले रखा है। इस गांव में करीब दो माह से बुखार का प्रकोप है। गांव के 55 वर्षीय धीरज सिंह को एक सप्ताह पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने गंगोह और सहारनपुर में इलाज कराया, लेकिन उसको कोई आराम नहीं मिला।
विज्ञापन


इसके बाद उसे हायर सेंटर देहरादून ले गए। जहां से आराम मिलने के बाद गांव वापस ले आए। मगर, दीपावली के दिन उसकी हालत बिगड़ से मौत हो गई। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   इसके चलते गांव में दीपावली का त्योहार नहीं मनाया गया। ग्रामीणों सुशील कुमार, काशीराम सैनी, धूम सिंह, यशपाल सिंह ने बताया कि बुखार से गांव में अब तक बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

गांव के सोनी, कविता, रितु, रोशनी, पालेराम आदि बुखार से पीड़ित है और हायर सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं। इसके बावजूद न तो सांसद और न ही स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे रहे है। उधर, सीएचसी इंचार्ज अनवर अंसारी ने बताया कि बुखार से मौत की जानकारी नहीं है। गांव में टीम भेज कर जांच कराई जाएगी।


रोकथाम के लिए साधन विहीन प्रशासन 
इस बार बुखार महामारी का रुप धारण कर चुका है। इस पर रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह साधन विहीन हो चुका है। सुखेड़ी गांव में बुखार से मौत के चलते दीपावली का पर्व नहीं मनाया गया, इसकी जानकारी तो नहीं है। जल्द ही गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। 
- हुकुम सिंह, सांसद  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed