फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   No concrete strategy of monitoring, how to conserve water

निगरानी की नहीं ठोस रणनीति, कैसे हो जल संरक्षण

Fri, 17 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
No concrete strategy of monitoring, how to conserve water
जनमंच के बाहर खराब टंकी से बहता पानी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। निगरानी के अभाव में पेयजल बर्बाद हो रहा है। अधिकारियों से लेकर नागरिक तक इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। कहीं पर पानी की टोंटी खुली रहने से पेयजल नालियों में बहता है तो कहीं पर पाइपलाइन लीकेज की वजह से जल की बर्बादी होती है। यह हाल तो तब है, जबकि भूजल स्तर गिर रहा है और कई इलाकों में भीषण गर्मी के दौरान पेयजल का संकट भी रहता है।
विज्ञापन

जनपद में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है। इसमें अत्यधिक दोहन के साथ ही पानी की बर्बादी भी जिम्मेदार है। जल स्तर को गिरने से रोकने के लिए नगर निगम से लेकर अन्य विभाग समय समय पर जागरूकता अभियान चलाते हैं, लेकिन यह महज खानापूर्ति होकर रह जाते हैं। शहर में अनेक स्थानों पर जल की बर्बादी देखने को मिल जाती है, जहां सड़क किनारे टोंटी से नालियों में पेयजल बहता रहता है। इसके अलावा वाहन धुलाई केंद्रों पर भी पानी की जमकर बर्बादी हो रही है। शहर में कई स्थानों पर वाहन धुलाई का काम बडे़ पैमाने पर हो रहा है। पानी की बर्बादी रोकने को लेकर नगर निगम से लेकर अन्य विभाग इसके प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

वर्षा जल का संरक्षण जरूरी
भूजल स्तर को सुधारने के लिए वर्षा जल का संरक्षण करना जरूरी है। बारिश होने पर अधिकांश पानी बहकर नालों के माध्यम से नदी में पहुंच जाता है। यदि इसको रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से जमीन के अंदर पहुंचा दिया जाए तो भू जल स्तर सुधर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच वर्षों में ब्लाकवार भूजल की स्थिति
बलियाखेड़ी
वर्ष----- भूगर्भ जल में गिरावट (मीटर में)
2016----10.24
2017----10.61
2018----10.71
2019----10.24
2020----10.99
देवबंद-
2016-----08.93 मीटर
2017-----09.76
2018----- 09.76
2019-----07.84
2020-----07.24
गंगोह
2016-----17.38 मीटर
2017-----18.22
2018-----18.91
2019-----16.88
2020-----16.49
मुुजफ्फराबाद-
2016----10.41 मीटर
2017-----09.81
2018-----10.30
2019-----10.11
2020-----09.34
-नागल-
2016----12.44 मीटर
2017-----13.81
2018-----13.34
2019-----12.31
2020-----12.02
नकुड़-
2016-----12.82 मीटर
2017-----14.41
2018-----14.61
2019-----13.10
2020-----12.22
नानौता-
2016-----07.84 मीटर
2017-----07.71
2018-----07.39
2019-----05.83
2020-----06.41
पुवांरका-
2016-----11.60 मीटर
2017-----11.29
2018-----11.57
2019-----11.07
2020-----10.72
रामपुरमनिहारान-
2016-----07.40 मीटर
2017-----11.29
2018-----08.26
2019-----08.44
2020-----06.70
साढ़ौलीकदीम-
2016------07.80 मीटर
2017------06.80
2018------07.03
2019------06.77
2020------07.73
सरसावा-
2016-----08.29 मीटर
2017-----07.83
2018-----07.84
2019-----07.18
2020-----07.76
शहरी क्षेत्र-
2016-----09.05 मीटर
2017----10.20
2018-----10.86
2019-----10.66

गंगोह रोड़ ट्रक धोने के लिये व्यर्थ किया जा पानी

गंगोह रोड़ ट्रक धोने के लिये व्यर्थ किया जा पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed